⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Blood Relations PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Reasoning के Blood Relations से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

मुकेश की मां के पति की सास का इकलौता नाती मुकेश की बहन का क्या लगता है -

Aपिता
Bमामा
Cनाना
Dभाई

सही उत्तर: भाई

122

अमित के पिता के भाई के इकलौते भतीजे के बेटे की मां अमित के पिता की बेटी की क्या लगेगी -

Aबहन
Bभाभी
Cननद
Dमां

सही उत्तर: भाभी

123

रमन की बहन की सास की इकलौती समधिन के दामाद के बच्चों की मां रमन की क्या लगती है -

Aबहन
Bभाभी
Cमामी
Dमां

सही उत्तर: बहन

124

आपके पिता के इकलौते भाई की बहन के बच्चों के पिता के ससुर का आपके और आपकी बहन के साथ इनमें से कौनसा रिश्ता है -

Aचाचा
Bमामा
Cदादा
Dपिता

सही उत्तर: दादा

125

राधा की सास के इकलौते बेटे की बहन का भतीजा रिश्ते में राधा का क्या लगता है-

Aबेटा
Bभाई
Cभतीजा
Dभांजा

सही उत्तर: बेटा

126

मनोज की बहन के इकलौते बहनोई के इकलौते साले की बेटी मनोज की पत्नी की है -

Aबेटी
Bबहन
Cननंद
Dसास

सही उत्तर: बेटी

127

नितिन के भाई की पत्नी के पिता के इकलौते समधी नितिन की पत्नी के क्या लगते हैं -

Aचाचा
Bमामा
Cभाई
Dससुर

सही उत्तर: ससुर

128

मुकेश के चाचा ने एक महिला की ओर इशारा करके उसे बताया - यह तुम्हारी नानी के इकलौते दामाद की पत्नी की बेटी है। वह मुकेश की है -

Aचाची
Bमां
Cनानी
Dबहन

सही उत्तर: बहन

129

राधा की सास की इकलौती समधिन के इकलौते दामाद का इकलौता बेटा राधा का क्या लगेगा ?

Aपौता
Bबेटा
Cपति
Dभाई

सही उत्तर: बेटा

130

मोहन की एकमात्र भाभी के देवर के बच्चों के पिता की मां उस भाभी के बच्चों की क्या लगेगी ?

Aचाची
Bमामी
Cदादी
Dमां

सही उत्तर: दादी

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams