A, B और K का भाई है। D, B की माता है तथा E, A के पिता है। निम्न में से कौनसा कथन निश्चित रूप से सत्य नहीं है -
सही उत्तर: A, K के पिता है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Reasoning के Blood Relations से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
A, B और K का भाई है। D, B की माता है तथा E, A के पिता है। निम्न में से कौनसा कथन निश्चित रूप से सत्य नहीं है -
सही उत्तर: A, K के पिता है।
राम कहता है कि वह लड़की मेरी माता के पौत्र की पत्नी है। राम लडकी का कौन है -
सही उत्तर: ससुर
अगर S, N का भाई है तथा N की बहिन M है तथा J का भाई P है IP, S की पुत्री है। तब J का चाचा कौन है -
सही उत्तर: N
रवि ने सीता से कहा “आपकी माँ मेरी दादी की पुत्री है। रवि तथा सीता का क्या सम्बन्ध है -
सही उत्तर: चचेरे भाई बहन
रोहन एक महिला का परिचय करवाते हुए कहा – इसकी माँ, मेरी सास की इकलौती पुत्री है । रोहन किस प्रकार उस महिला से सम्बंधित है -
सही उत्तर: पिता
A ने B से कहा -C मेरे पिता का भतीजा है। D, A का चचेरा भाईबहिन है, परन्तु C का भाई नहीं है। D एवं C के बीच क्या रिश्ता है -
सही उत्तर: भाई – बहिन
एक साथ चलते हुए एक महिला और एक लड़के के सम्बन्ध में किसी अन्य महिला द्वारा उस महिला से उस लड़के के साथ सम्बन्ध के बारे में पूछा गया तो उस महिला ने प्रत्तुतर दिया की – “मेरे मामा तथा इस लड़के के मामा के चाचा एक ही है।” तब वह महिला और लड़के में क्या सम्बन्ध है -
सही उत्तर: माँ – बेटा
एक आदमी ने एक लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा, “मेरे चाचा इसके चाचा के चाचा है । वह आदमी उस लड़की से कैसे सम्बंधित है -
सही उत्तर: पिता
A और B, C की संताने है, अगर C, A का पिता है परन्तु B, C का पुत्र नहीं है, तब B और C का क्या सम्बन्ध है -
सही उत्तर: पुत्री – पिता
A, C का पुत्र है जबकि C और Q आपस में बहिने है। Z, Q की माता है । अगर P, Z का पुत्र है, तो निम्नलिखित में से कौनसा कथन सत्य है -
सही उत्तर: P, A के मामा है।