सिमरन ने राहुल को बताया, “वह लड़की मेरे मित्र की माँ के जीजा की सबसे छोटी बेटी है।” वह लड़की सिमरन की दोस्त से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: कज़िन
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Reasoning के Blood Relations से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।
सिमरन ने राहुल को बताया, “वह लड़की मेरे मित्र की माँ के जीजा की सबसे छोटी बेटी है।” वह लड़की सिमरन की दोस्त से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: कज़िन
एक लड़के की ओर इशारा करते हुए नर्मदा ने कहा “वह मेरे दादा जी की इकलौती संतान का पुत्र है”। वह लड़का उससे किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: भाई
एक आदमी ने एक महिला की ओर इशारा करते हुए कहा “उसके इकलौते भाई का पुत्र, मेरी पत्नी का भाई है । महिला आदमी से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं
D के पिता B का बेटा है । C, D का अंकल है और A, B का भाई है । A, C से कैसे संबंधित है ?
सही उत्तर: अंकल
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
एक आदमी ने कहा, “यह लड़की मेरी माँ के पौत्र की पत्नी है।” आदमी लड़की से कैसे संबंधित है ?’
सही उत्तर: ससुर
स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 1st shift
अनीता, बबीता की बहन है और धर्मेंद्र, सुषमा का इकलौता भाई है। यदि सुषमा, अनीता की बहन है, तो बबिता, सुषमा से कैसे संबंधित है -
सही उत्तर: बहन
वीरेन्द्र राजेन्द्र के पिता का लड़का है। राजेन्द्र की बुआ मंजु है। आदर्श मंजु का पति है और प्रकाश का दामाद है। प्रकाश राजेन्द्र से कैसे संबंधित है -
सही उत्तर: दादा
स्रोत: RPSC Ras Pre. Exam 2021
एक लड़की की ओर इशारा करते हुए, एक व्यक्ति ने कहा “वह मेरे फादर-इन-लॉ की एकमात्र पुत्री की एकमात्र पुत्री है”। व्यक्ति उस लड़की से किस प्रकार से संबंधित है -
सही उत्तर: पिता
'अनिल' और 'मीना' विवाहित जोड़े हैं। 'अर्जुन' और 'लक्ष' भाई हैं। 'अर्जुन', 'अनिल' का भाई है। 'लक्ष', 'मीना' से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: ब्रदर-इन-लॉ
दिव्या की ओर इशारा करते हुए भावना ने कहा, ‘यह मेरे दादा की इकलौती पौत्री की माता की नातिन है।’ बताइये दिव्या भावना से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: बेटी