⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Blood Relations PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Reasoning के Blood Relations से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

एक महिला व पुरूष साथ-साथ यात्रा कर रहे थे। रास्ते में एक व्यक्ति ने पुरूष से पूछा, ‘यह महिला आपकी क्या लगती है?’ पुरूष ने बताया कि, ‘मेरी सास और इसकी सास दोनों मां-बेटी हैं।’ तो बताओं उस महिला का पुरूष से क्या सम्बन्ध है -

Aपत्नी
Bपुत्रवधु
Cपुत्र की सास
Dपत्नी की मां

सही उत्तर: पुत्रवधु

92

यदि A, B का भाई है, C, D का पिता है, F, E की पुत्री है, L, D के पिता का भाई है, B, L की बहन है और E, C की पत्नी है, तो F, A से किस प्रकार संबंधित है?

Aआंट
Bबहू
Cबहन
Dभतीजी/भांजी

सही उत्तर: भतीजी/भांजी

93

बबलू का परिचय कराते हुए गीता ने कहा, ‘वह मेरी मां की मां का इकलौता पुत्र है।’ बताइये गीता का बबलू से क्या सम्बन्ध है -

Aचाची
Bनानी
Cभांजी
Dमां

सही उत्तर: भांजी

94

एक वृद्ध की ओर इशारा करते हुए विजय ने कहा कि “उसक पुत्र मेरे पुत्र का चाचा है” बताओ वृद्ध व्यक्ति विजय से कैसे संबंधित है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aभाई
Bचाचा
Cपिता
Dदादा

सही उत्तर: पिता

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

95

यदि U V और W का भाई है, और X W की माँ है और Y U के पिता हैं, तो Y के पिता X के ________ हंै।

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(9321)
Aससुर
Bचाचा
Cदादा
Dपिता

सही उत्तर: ससुर

📋

स्रोत: Raj Police Constable(9321)

96

U, V और W का भाई है, ‘X’, W की मां है,‘Y’, U के पिता हंै, तो Y, V का कौन हैं ?

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(8416)
Aचाचा
Bससुर
Cपिता
Dभाई

सही उत्तर: पिता

📋

स्रोत: Raj Police Constable(8416)

97

माधवी राहुल की बहन है। माधवी की नानी की एकमात्र बेटी राहुल से किस प्रकार संबंधित है?

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(7981)
Aमाँ
Bबहन
Cनानी
Dमौसेरी बहन

सही उत्तर: माँ

📋

स्रोत: Raj Police Constable(7981)

98

राधिका की बहन ज्योति है। ज्योति के पिता की बहन राधिका से किस प्रकार संबंधित हैं?

📋 पूछा गया: Raj Police Constable(6742)
Aबुआ
Bबहन
Cदादी
Dभतीजी

सही उत्तर: बुआ

📋

स्रोत: Raj Police Constable(6742)

99

एक लड़की ने एक लड़के का परिचय दिया कि वह उसके चाचा के पिता की बेटी का लड़का है, तो लड़की का लड़के से रिश्ता हुआ -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P2)
Aबेटा
Bचाचा
Cभतीजा
Dफुफेरा भाई

सही उत्तर: फुफेरा भाई

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P2)

100

A और B बहनें हैं। C और D भाई हैं। A के पुत्री, C की बहन है। तब B, D से किस प्रकार संबंधित है -

📋 पूछा गया: Tax Assitant Exam 2018(P2)
Aमां
Bदादी
Cबहन
Dबुआ/मौसी

सही उत्तर: बुआ/मौसी

📋

स्रोत: Tax Assitant Exam 2018(P2)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams