⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पर्यावरण रसायन PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर General Science के पर्यावरण रसायन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 57 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

बेसल प्रोटोकॉल निम्नलिखित में से किससे संबंधित है -

Aओजोन परत
Bवनों का जलना
Cसमुद्री जल का प्रदूषण
Dखतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानातंरण

सही उत्तर: खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानातंरण

व्याख्या (Explanation)

बेसल प्रोटोकॉल खतरनाक अपशिष्ट पदार्थों के सीमापार स्थानान्तरण से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1989 में बेसल (स्विट्जरलैण्ड) में बेसल अभिसमय (Basel Convention) पर हस्ताक्षर किये गये। इसके मुख्य प्रावधान हैं- (1) खतरनाक अपशिष्टों को कम करना और खतरनाक अपशिष्टों के निपटारे का उचित प्रबन्धन करके पर्यावरण को बढ़ावा देना। (2) अपशिष्ट निपटान प्रबंधन के सिवाय खतरनाक अपशिष्टों, क्लीनिकल वेस्ट, खनन औद्योगिक कचरा, ई-कचरा, कम्प्यूटर चिप, पी.सी.वी. उपकरण, बैट्री आदि के स्थानान्तरण के लिए एक नियामक प्रणाली का गठन करना।

42

हवा के गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और मानव स्वास्थ्य पर निलंबित कण पदार्थ की उपस्थिति का प्रभाव निम्न में से कौन सा है -

📋 पूछा गया: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
Aहवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और इसका कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रभाव नहीं है।
Bहवा का गुणवत्ता सूचकांक घटाता है और इसका कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य प्रभाव नहीं है।
Cहवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।
Dहवा का गुणवत्ता सूचकांक घटाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।

सही उत्तर: हवा का गुणवत्ता सूचकांक बढ़ाता है और श्वसन संबंधी समस्याएँ पैदा कर सकता है।

व्याख्या (Explanation)

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) दैनिक आधार पर वायु गुणवत्ता की जानकारी के लिए एक सूचकांक है। यह एक उपाय है कि थोड़े समय के भीतर वायु प्रदूषण किसी के स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है। AQI का उद्देश्य लोगों को यह जानने में मदद करना है कि स्थानीय वायु गुणवत्ता उनके स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करती है।

📋

स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022

43

हवा कई कारणों से प्रदूषित होती है। इनमें से कौन से प्रत्यक्ष रूप से वायु प्रदूषण का कारण नहीं हैं - 1. धूल भरी आँधी 2. ज्वालामुखी से निकलता धुआँ 3. घरेलू मलजल 4. कृषि अपशिष्ट 4. लकड़ी और कोयले का जलना नीचे दिए गए विकल्पों में से संबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A2, 3 और 4
B1,2 और 4
C3 और 4
D3,4 और 5

सही उत्तर: 3 और 4

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

44

निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध अम्लीय वर्षा से है?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aवर्षा जल की pH 5.6 से कम
Bवर्षा जल की pH 5.7 से 6.8 के मध्‍य
Cवर्षा जल की pH 7
Dवर्षा जल की pH 7 से अधिक

सही उत्तर: वर्षा जल की pH 5.6 से कम

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

45

निम्नलिखित में से कौन प्रदूषित जगह में नहीं उगता है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aस्यूडोमोनास
Bशैवाल
Cलाइकेन
Dजिम्नोस्पर्म

सही उत्तर: लाइकेन

व्याख्या (Explanation)

लाइकेन प्रदूषित जगह में नहीं उगते क्योंकि वे प्रदूषण के अच्छे संकेतक हैं। लाइकेन वायु प्रदूषण, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड के प्रति संवेदनशील होते हैं। लाइकेन सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

46

विश्व सतत् विकास सम्मेलन का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है -

Aविश्व बैंक
Bसंयुक्त राष्ट्र संघ
Cसंयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
Dऊर्जा एवं संसाधन संस्थान

सही उत्तर: ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान

व्याख्या (Explanation)

विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूएसडीएस) द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टीईआरआई) द्वारा आयोजित एक वार्षिक सम्मेलन है। इसकी स्थापना 2001 में दिल्ली सतत विकास शिखर सम्मेलन (डीएसडीएस) के रूप में हुई थी।

47

मीथेन के अतिरिक्त, कौन सी ग्रीन-हाऊस गैस कृषि-क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न की जाती है -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aअमोनिया
Bनाइट्रस ऑक्साइड
Cसल्फर डाई-ऑक्साइड
Dक्लोरो-फ्लोरो-कार्बन

सही उत्तर: नाइट्रस ऑक्साइड

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

48

निम्नलिखित में से कौन सा ग्लोबल वॉर्मिंग (भूमण्डलीय तापन) का प्रमुख कारण है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aआई.आर. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
Bयू.वी. किरणों का O₂ व N₂ द्वारा पुनः विकिरण
Cआई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण
Dयू.वी. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण

सही उत्तर: आई.आर. किरणों का CO₂ और H₂O द्वारा पुनः विकिरण

व्याख्या (Explanation)

अवरक्त किरणों का CO2 और H2O द्वारा पुनः विकिरण ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक ऊष्मण) का प्रमुख कारण है। अवरक्त विकिरण को रोकने में कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों की क्रिया को ग्रीनहाउस प्रभाव कहा जाता है।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

49

निम्नलिखित में कौन सा जल प्रदूषण का मानवीय स्रोत नहीं है -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I
Aघरेलू बहिःस्त्राव
Bवाहितजल
Cऔद्योगिक बहिःस्त्राव
Dह्यूमस पदार्थ

सही उत्तर: ह्यूमस पदार्थ

📋

स्रोत: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I

50

निम्नलिखित में से कौन पर्यावरण के अजैविक घटक के अंतर्गत आते हैं -

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I
Aपादप
Bवायु
Cजन्तु
Dजीवाणु

सही उत्तर: वायु

📋

स्रोत: REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams