⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अम्ल क्षार और लवण PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर General Science के अम्ल क्षार और लवण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 28 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

जब एक नीले लिटमस को किसी घोल में डुबाया जाता है तो वह लाल हो जाता है, इसका पी एच (pH) संभवतः होगा :

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
A9
B7
C10
D5

सही उत्तर: 5

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

12

हमारा शरीर किस पी एच (pH) रेंज (श्रेणी) में काम करता है -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
A4.0 से 4.8
B5.5 से 6.5
C7.0 से 7.8
D9.0 से 10.2

सही उत्तर: 7.0 से 7.8

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

13

H₂O का पी एच (PH) क्या है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
A6
B7
C8
D9

सही उत्तर: 7

व्याख्या (Explanation)

शुद्ध पानी (H2O) का pH मान 7 होता है, जो इसे तटस्थ बनाता है। यह न तो अम्लीय होता है और न ही क्षारीय।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

14

अम्ल राज (ऐक्वा रेजिया) ........... का मिश्रण होता है।

Aतनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सांद्र नाइट्रिक अम्ल
Bतनु सल्फ्यूरिक अम्ल तथा तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
Cसांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल तथा तनु नाइट्रिक अम्ल
Dसांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सांद्र नाइट्रिक अम्ल

सही उत्तर: सांद्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सांद्र नाइट्रिक अम्ल

व्याख्या (Explanation)

अम्लराज सान्द्र हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) तथा सान्द्र नाइट्रिक अम्ल (HNO3) को 3:1 के अनुपात में मिश्रित करने पर प्राप्त होता है। यह एक प्रबल अम्ल है, जिसमें स्वर्ण, रजत, प्लेटिनम आदि कम क्रियाशील (उत्कृष्ट) धातुएँ भी घुल जाती हैं। इसे आभूषणों को साफ करने के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

15

एक अम्ल ___ लिटमस को ____ में बदल देता है।

Aलाल, नीला
Bहरा, पीला
Cनीला, लाल
Dपीला, लाल

सही उत्तर: नीला, लाल

व्याख्या (Explanation)

अम्ल नीले लिटमस (Blue litmus) को लाल कर देता है। लिटमस जल में घुलनशील विभिन्न रंजकों का एक मिश्रण होता है, जो थैलोफाइटा समूह के लाइकेन नामक पौधे से निकाला जाता है। लाल लिटमस को क्षार के जलीय विलयन में डालने पर वह नीले रंग का हो जाता है।

16

दूध के खट्टे होने का कारण है -

Aटार्टरिक अम्ल बनना
Bकिण्वन
Cलैक्टिक अम्ल बनना
Dएसीटिक अम्ल बनना

सही उत्तर: लैक्टिक अम्ल बनना

17

चींटी के डंक में कौन सा अम्ल होता है -

Aमेथेनोइक अम्ल
Bऑक्सालिक अम्ल
Cलैक्टिक अम्ल
Dसिट्रिक अम्ल

सही उत्तर: मेथेनोइक अम्ल

व्याख्या (Explanation)

चींटी के डंक में फॉर्मिक​ अम्ल रहता है।फौर्मिक अम्ल, (व्यवस्थित रूप से मेथेनोइक अम्ल कहा जाता है) सबसे सरल कार्बोक्जिलिक अम्ल है।

18

अम्लीय विलयन की पहचान के लिए निम्नलिखित में से किस पदार्थ का उपयोग किया जा सकता है -

ANaCl
BKNO₃
CNa₂CO₃
DK₂SO₄

सही उत्तर: KNO₃

व्याख्या (Explanation)

वह यौगिक जो विलयन में विलेय होने पर हाइड्रोजन आयन उत्पन्न करता है, अम्ल कहलाता है।अम्लीय गुण, विलयन में हाइड्रोजन आयन की सांद्रता पर निर्भर करता है। KNO₃ पानी में पूरी तरह से आयनित होता है जो नाइट्रिक अम्ल बनता है जो एक प्रबल अम्ल है। इसलिए अम्लीय विलयन की पहचान के लिए KNO₃ का उपयोग किया जा सकता है।

19

नींबू किसका एक समृद्ध स्रोत होता है -

Aमैलिक अम्ल
Bसिट्रिक अम्ल
Cटार्टरिक अम्ल
Dऐसीटिक अम्ल

सही उत्तर: सिट्रिक अम्ल

व्याख्या (Explanation)

नींबू सिट्रिक अम्ल का एक समृद्ध स्रोत है। सिट्रिक अम्ल एक दुर्बल कार्बनिक अम्ल है।

20

ऑक्जेलिक अम्ल ________ में पाया जाता है -

Aसिरका
Bसंतरे
Cपालक
Dचींटी के डंक

सही उत्तर: पालक

व्याख्या (Explanation)

पालक में ऑक्सैलिक अम्ल पाया जाता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams