अपच के उपचार के लिए किस प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है -
सही उत्तर: अम्लत्वनाशक (एंटासिड)
व्याख्या (Explanation)
अम्लत्वनाशक ऐसी दवाएं हैं जो अपच और अम्लशूल को दूर करने के लिए आपके अमाशय में अम्ल का प्रतिकार (बेअसर) करती हैं।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Science के अम्ल क्षार और लवण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 28 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
अपच के उपचार के लिए किस प्रकार की दवाओं का उपयोग किया जाता है -
सही उत्तर: अम्लत्वनाशक (एंटासिड)
व्याख्या (Explanation)
अम्लत्वनाशक ऐसी दवाएं हैं जो अपच और अम्लशूल को दूर करने के लिए आपके अमाशय में अम्ल का प्रतिकार (बेअसर) करती हैं।
निम्नलिखित में से किस में सिट्रिक अम्ल होता है -
सही उत्तर: संतरा
व्याख्या (Explanation)
साइट्रिक अम्ल वाले फलों को खट्टे फल कहा जाता है। उदाहरण: नींबू, नारंगी, अंगूर, आदि।
सल्फर डाइऑक्साइड जल में वियोजित होने पर क्या बनाता है -
सही उत्तर: सल्फ्यूरस अम्ल
व्याख्या (Explanation)
जब सल्फर डाइऑक्साइड जल में घुल जाती है तब सल्फ्यूरस अम्ल बनता है।
अम्लीय वर्षा का pH मान कितना होता है -
सही उत्तर: 5.6 से कम
व्याख्या (Explanation)
अम्लीय वर्षा एक रासायनिक अभिक्रिया के कारण होती है जो तब शुरू होती है जब सल्फर डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे यौगिकों को हवा में मुक्त किया जाता है। हाइड्रोजन की क्षमताpH एक माप होता है जिससे अम्लीय/क्षारीय पानी का पता लगाया जाता है।परास 0 से 14 तक जाती है, जिसमें 7 उदासीन है। 7 से कम का pH अम्लता का प्रतीक है, जबकि 7 से अधिक का pH एक क्षार को इंगित करता है।
निम्नलिखित में से कौन-सा अम्ल नेटल (बिच्छू बूटी) के पेड़ में पाया जाता है -
सही उत्तर: मेथेनोइक अम्ल
व्याख्या (Explanation)
नेटल (बिच्छू बूटी) एक शाकाहारी पौधा होता है, जो जंगलों में उगता है। उनके द्वारा स्रावित मेथेनोइक अम्ल होता है।
टमाटर किस अम्ल का प्राकृतिक स्रोत है?
सही उत्तर: ऑक्जैलिक अम्ल
व्याख्या (Explanation)
टमाटर ऑक्जैलिक अम्ल का एक प्राकृतिक स्रोत है। पालक में सबसे ज्यादा ऑक्जैलिक अम्ल पाया जाता है।
निम्नलिखित में से कौन सा मेल गलत है -
सही उत्तर: टमाटर - टार्टरिक अम्ल
व्याख्या (Explanation)
टमाटर में मौजूद अम्ल में मुख्य रूप से साइट्रिक अम्ल और मैलिक अम्ल होता है।
सोडियम हाइड्रॉक्साइड का उपयोग _____ किया जाता है।
सही उत्तर: साबुन के निर्माण में
व्याख्या (Explanation)
सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) को 'कास्टिक सोडा' के रूप में जाना जाता है और यह एक 'उच्च-क्षार' है। इसका उपयोग पल्प और पेपर क्लॉथ, पीने के पानी, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण में किया जाता है।