⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

तत्व एवं अभिक्रियाएं PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर General Science के तत्व एवं अभिक्रियाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 251 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन है -

Aबर्फ का पिघलना
Bलोहे में जंग लगना
Cपानी का बर्फ में बदलना
Dपानी में नमक का विघटन

सही उत्तर: लोहे में जंग लगना

112

रासायनिक परिवर्तन की सही पहचान क्या है -

Aवस्तु का रंग बदलना
Bवस्तु का आकार बदलना
Cवस्तु का आमाप बदलना
Dनए पदार्थ की उत्पत्ति

सही उत्तर: नए पदार्थ की उत्पत्ति

113

निम्नलिखित में से कौन-सा परिवर्तन भौतिक है -

Aपानी का जमना
Bपानी का भाप बनना
Cबर्फ का पिघलना
Dउपरोक्त सभी

सही उत्तर: उपरोक्त सभी

114

स्टेनलेस स्टील बनाने के लिए लोहे में क्या मिलाएं जाते हैं -

Aक्रोमियम
Bकार्बन
Cनिकल व मैंगनीज
Dउपरोक्त तीनों

सही उत्तर: उपरोक्त तीनों

व्याख्या (Explanation)

स्टेनलेस स्टील एक लौह मिश्र धातु है और उचित अनुपात में क्रोमियम, कार्बन, निकल, मोलिब्डेनम और मैंगनीज जैसी धातुओं के साथ लोहे को मिलाकर बनाया जाता है। स्टेनलेस स्टील का आविष्कार हैरी ब्रियरली ने किया था। क्रोमियम सबसे महत्वपूर्ण मिश्र धातु तत्त्व है और यह स्टेनलेस स्टील को इसका मूल संक्षारण प्रतिरोध देता है।सभी स्टेनलेस स्टील्स में कम से कम 10.5% की क्रोमियम सामग्री होती है और उच्च क्रोमियम सामग्री संक्षारण प्रतिरोध को बढ़ाती है।

115

ठण्डा करने पर गैस से द्रव में बदलने की प्रक्रिया को... ..कहा जाता है।

Aवाष्पीकरण
Bविसरण
Cसंघनन
Dउर्ध्वपातन

सही उत्तर: संघनन

116

निम्नलिखित में से कौनसा एक भौतिक परिवर्तन नहीं है -

Aजल का नमक में विलेय होना
Bजल का क्वथनांक पर जल वाष्प का बनना
Cबर्फ के गलनांक पर जल का बनना
Dद्रवित पेट्रोलियम गैस का दहन

सही उत्तर: द्रवित पेट्रोलियम गैस का दहन

व्याख्या (Explanation)

दहन एक रासायनिक परिवर्तन है, बाकी भौतिक परिवर्तन हैं।

117

ऑक्सीकरण और अपचयन के विषय में नीचे दिए गए कथनों में कौनसा/से सही है/हैं - (i) ऑक्सीकरण में इलेक्ट्रॉन त्यागे जाते हैं, जबकि अपचयन में इलेक्ट्रॉन ग्रहण किए जाते हैं। (ii) ऑक्सीकरण में इलेक्ट्रॉन ग्रहण किए जाते हैं, जबकि अपचयन में इलेक्ट्रॉनों का त्याग किया जाता है। (iii) ऑक्सीकारक ऑक्सीकरण संख्या घटाता है, जबकि अवकारक ऑक्सीकरण संख्या बढ़ाता है। (iv) ऑक्सीकारक ऑक्सीकरण संख्या बढ़ाता है, जबकि अवकारक ऑक्सीकरण संख्या घटता है। नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए।

A(i) और (iii)
B(ii) और (iv)
C(ii) और (iii)
D(i) और (iv)

सही उत्तर: (i) और (iii)

118

इनमें से कौनसा रासायनिक परिवर्तन नहीं है -

Aऊर्जा के लिए कार्बोहाइड्रेट का रूपान्तरण
Bभाप में पानी परिवर्तन करना
Cदूध से दही बनाना
Dताप कोयला

सही उत्तर: भाप में पानी परिवर्तन करना

व्याख्या (Explanation)

रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ की संरचना बदलती है (जैसे दही बनना, कोयले का ताप)। पानी से भाप बनना केवल अवस्था परिवर्तन (भौतिक परिवर्तन) है।

119

निम्नलिखित रासायनिक अभिक्रिया में - Fe₂O₃₍s₎+ 3CO₍g₎ -- > 2Fe₍s₎ + 3CO₂₍g₎

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
ACO आक्सीकारक अभिकर्मक है
BCO अपचायक अभिकर्मक है
CCO उदासीन है
DCO उत्प्रेरक का कार्य करता है

सही उत्तर: CO अपचायक अभिकर्मक है

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

120

निम्नलिखित में से कौन सा भौतिक परिवर्तन है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 L1
Aवायु में मैग्नेशियम (Mg) के तार का जलना
Bगर्म करने पर प्लैटिनम (P1) तार का चमकना
Cअम्लीकृत जल का वैद्युत अपघटन
Dकार्बन डाईआक्साइड को चूने के पानी से गुजारना

सही उत्तर: गर्म करने पर प्लैटिनम (P1) तार का चमकना

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams