⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

तत्व एवं अभिक्रियाएं PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर General Science के तत्व एवं अभिक्रियाएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 251 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

मोमबत्ती के जलने के प्रक्रम में शामिल है-

Aकेवल भौतिक अभिक्रियाएँ
Bकेवल रासायनिक अभिक्रियाएँ
Cभौतिक और रासायनिक दोनों
Dकेवल रासायनिक परिवर्तन

सही उत्तर: भौतिक और रासायनिक दोनों

122

किण्वन प्रक्रिया में उत्पादित मुख्य पदार्थ है-

Aमिथाइल एल्कोहल
Bखमीर
Cइथाइल एल्कोहल
Dएसीटिक अम्ल

सही उत्तर: इथाइल एल्कोहल

123

श्वसन की प्रक्रिया है।

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aऊष्माक्षेपी ऑक्सीकरण अभिक्रिया
Bऊष्माशोषी ऑक्सीकरण अभिक्रिया
Cऊष्माक्षेपी अपचयन अभिक्रिया
Dऊष्माशोषी अपचयन अभिक्रिया

सही उत्तर: ऊष्माक्षेपी ऑक्सीकरण अभिक्रिया

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

124

अवायवीय जीवाणु जन्तु अपशिष्ट का पाचन कर बायोगैस का उत्पादन करते हैं(परिवर्तन - A)। बायोगैस ईंधन के रूप में जलती है(परिवर्तन - B)। सही कथन का चयन कीजिए -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aप्रक्रिया - A एक रासायनिक परिवर्तन है तथा प्रक्रिया - B एक भौतिक परिवर्तन है।
Bप्रक्रिया - A एक भौतिक परिवर्तन है तथा प्रक्रिया - B एक रासायनिक परिवर्तन है।
Cदोनों प्रक्रियाएं A व B रासायनिक परिवर्तन हैं।
Dदोनों प्रक्रियाएं A व B भौतिक परिवर्तन हैं।

सही उत्तर: दोनों प्रक्रियाएं A व B रासायनिक परिवर्तन हैं।

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

125

निम्नलिखित में से कौन सा एक भौतिक परिवर्तन है -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aप्रकाशसंश्लेषण
Bकोयले का जलना
Cबर्फ का पिघलना
Dभोजन का पाचन

सही उत्तर: बर्फ का पिघलना

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

126

निम्नलिखित में से कौनसा संघनन बहुलक नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aनियोप्रीन
Bग्लिप्टल
Cडेक्रोन
Dमेलेमाइन

सही उत्तर: नियोप्रीन

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

127

विभिन्न प्रकार की रासायनिक अभिक्रियायें है - (i) रासायनिक संयोजन (ii) अपघटन (iii) विस्थापन (iv) द्वि-अपघटन निम्नलिखित अभिक्रियायें किस श्रेणी के अंतर्गत आती है - (a) आयरन + वाष्प → आयरन ऑक्साइड + हाइड्रोजन (b) सोडियम क्लोराइड + सिल्वर नाइट्रेट → सोडियम नाइट्रेट + सिल्वर क्लोराइड

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
A(a)– (iii), (b)– (i)
B(a)– (iv), (b)– (iii)
C(a)– (iii), (b)– (iv)
D(a)– (ii), (b)– (iv)

सही उत्तर: (a)– (iii), (b)– (iv)

व्याख्या (Explanation)

अभिक्रिया (a): आयरन + वाष्प → आयरन ऑक्साइड + हाइड्रोजन रासायनिक समीकरण: Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂ इस अभिक्रिया में आयरन (Fe) वाष्प (H₂O) से हाइड्रोजन (H₂) को विस्थापित करता है और आयरन ऑक्साइड (Fe₃O₄) बनाता है। यह एक विस्थापन अभिक्रिया है, क्योंकि एक तत्व (आयरन) दूसरे तत्व (हाइड्रोजन) को यौगिक से विस्थापित करता है। अभिक्रिया (b): सोडियम क्लोराइड + सिल्वर नाइट्रेट → सोडियम नाइट्रेट + सिल्वर क्लोराइड रासायनिक समीकरण: NaCl + AgNO₃ → NaNO₃ + AgCl इस अभिक्रिया में दो यौगिक (NaCl और AgNO₃) अपने आयनों (Cl⁻ और NO₃⁻) का आदान-प्रदान करते हैं, जिससे दो नए यौगिक (NaNO₃ और AgCl) बनते हैं। यह एक द्वि-अपघटन अभिक्रिया (Double Displacement Reaction) है, क्योंकि इसमें दो यौगिकों के बीच आयनों का विनिमय होता है।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

128

फिशर – ट्राप्स संश्लेषण में काम आने वाले मुख्यतः उत्प्रेरक हैं –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aरूथेनियम
Bकोबाल्ट
Cलोहा
Dदिये गये सभी

सही उत्तर: दिये गये सभी

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

129

इलेक्ट्रॉन स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aइथाइल ऐल्कोहॉल से एथीलीन का निर्माण
Bमीथेन का क्लोरीनीकरण
Cमिथाईल क्लोराइड का मिथाइल ऐल्कोहॉल में परिवर्तन
Dबेंजीन का नाइट्रीकरण

सही उत्तर: बेंजीन का नाइट्रीकरण

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

130

ऐल्कोहॉल और जल के मिश्रण को सबसे अच्छी तरह से अलग किया जा सकता है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aनिस्तारण द्वारा
Bवाष्पीकरण द्वारा
Cऊर्ध्वपातन द्वारा
Dप्रभाजी आसवन द्वारा

सही उत्तर: प्रभाजी आसवन द्वारा

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams