जब कार्बन डाइऑक्साइड गैस को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो चूने का पानी दूधिया रंग का हो जाता है। यह इस प्रक्रिया को प्रदर्शित करता है- निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:
सही उत्तर: रासायनिक परिवर्तन
व्याख्या (Explanation)
कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) चूने के पानी (Ca(OH)₂) के साथ प्रतिक्रिया करके कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO₃) बनाती है, जो अघुलनशील है और दूधिया रंग देता है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि नया पदार्थ बनता है।
स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)