⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

धातु एवं अधातु PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर General Science के धातु एवं अधातु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 323 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

ओज़ोन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aओज़ोन का निम्न स्तर (मात्रा) (या क्षोभमण्डलीय ओज़ोन) वायुमण्लीय प्रदूषक हैं।
Bओज़ोन एक त्रिपरमाण्विक रेखीय है ।
Cओज़ोन से ऑक्सीजन का निर्माण एक ऊष्माशोषी प्रक्रिया है।
Dओज़ोन में दो द्विबन्ध होते हैं।

सही उत्तर: ओज़ोन का निम्न स्तर (मात्रा) (या क्षोभमण्डलीय ओज़ोन) वायुमण्लीय प्रदूषक हैं।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

182

निम्न पर विचार करें - 1. मीथेन 2. नाइट्रस ऑक्साइड 3. हेलोन्स निम्न में से कौन समतापमंडलीय ओजोन के ह्रास के लिए उत्तरदायी है / हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aकेवल 1
Bकेवल 3
C1, 2 और 3
Dकेवल 1 और 2

सही उत्तर: 1, 2 और 3

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

183

कॉलम (I) में दिए गए रासायनिक पदार्थों का कॉलम (II) में दिए गए उपयुक्त अनुप्रयोग से मिलान करें। कॉलम (I) (a) ब्लीचिंग पाउडर (b) बेकिंग सोडा (c) वॉशिंग सोडा (d) सोडियम क्लोराइड कॉलम (II) (i) कांच बनाने में (ii) H₂ और Cl₂ के उत्पादन में (iii) विरंजनीकरण में (iv) एंटासिड

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
Aa-(iii), b-(ii), c-(iv), d-(i)
Ba-(i), b-(ii), c-(iii), d-(iv)
Ca-(iii), b-(iv), c-(i), d-(ii)
Da-(ii), b-(i), c-(iv), d-(iii)

सही उत्तर: a-(iii), b-(iv), c-(i), d-(ii)

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1

184

N परमाणुओं की 3.011x10²³ संख्या का द्रव्यमान क्या है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
A3.011g
B3.011 x 10²³g
C7g
D14g

सही उत्तर: 7g

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

185

कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन और ऑक्सीजन के द्रव्यमान का अनुपात है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
A1:2
B2:1
C3:8
D6:8

सही उत्तर: 3:8

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)

186

निम्नलिखित में से किस पदार्थ का 100% पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aकाँच
Bपॉलिथीन थैला
Cबैकेलाइट
Dसीमेंट

सही उत्तर: काँच

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

187

अमलगम मिश्रधातु है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aकॉपर और टिन की
Bमरकरी की
Cलैड और टिन की
Dकॉपर और जिंक की

सही उत्तर: मरकरी की

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

188

किसी तत्व के समस्थानिक समान होते हैं -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aद्रव्यमान संख्या में
Bपरमाणु भार में
Cपरमाणु क्रमांक में
Dअणु भार में

सही उत्तर: परमाणु क्रमांक में

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

189

सामान्‍य सूत्र CₙH₂ₙO₂,एक विवृत श्रंखला का हो सकता है, वह है-

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aडाइएल्डिहाइड्स
Bडाइकिटोन्स
Cकार्बोक्सिलिक अम्‍ल
Dडाइऑल्‍स

सही उत्तर: कार्बोक्सिलिक अम्‍ल

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

190

कम्प्यूटर चिप में ज्यादातर काम में आने वाली धातु है -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aजिंक
Bसिलिकन
Cकॉपर
Dटिन

सही उत्तर: सिलिकन

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams