⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

धातु एवं अधातु PYQ in Hindi - पेज 21

इस पेज पर General Science के धातु एवं अधातु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 323 प्रश्नों में से यह पेज 21 है।

201

निम्नलिखित में से किस यौगिक में कार्बोक्सिलिक क्रियात्मक समूह (-COOH) उपस्थित होता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aएस्पिरिन
Bपिक्रिक अम्ल
Cबार्बिट्यूरिक अम्ल
Dएस्कॉर्बिक अम्ल

सही उत्तर: एस्पिरिन

व्याख्या (Explanation)

एस्पिरिन (एसिटाइलसैलिसिलिक अम्ल) में कार्बोक्सिलिक समूह (-COOH) होता है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

202

सबसे अधिक आघातवर्ध्य धातु है –

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aसोना
Bचाँदी
Cलोहा
Dऐलुमिनियम

सही उत्तर: सोना

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

203

सफेद पेंट में सबसे ज़्यादा मिलने वाला सामान्य वर्णक है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Aजिंक ऑक्साइड
Bटाईटेनियम डाइऑक्साइड
Cजर्कोनियम डाइऑक्साइड
Dसिलिकन डाइऑक्साइड

सही उत्तर: टाईटेनियम डाइऑक्साइड

व्याख्या (Explanation)

टाइटेनियम डाइऑक्साइड (TiO₂) सफेद पेंट में सबसे अधिक उपयोग होने वाला वर्णक है। यह अपनी उच्च अपारदर्शिता, चमक, और सफेदी के कारण पेंट उद्योग में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

204

निम्न में से कार्बन परमाणु द्वारा कौन सी संकर अवस्था नहीं दर्शायी जाती है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 2
Asp
Bsp²
Csp³d
Dsp³

सही उत्तर: sp³d

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 2

205

निम्नलिखित में से किस लवण में क्रिस्टलन का जल नहीं होता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aनीला थोथा
Bधावन का सोडा
Cखाने का सोडा अथवा मीठा सोडा
Dजिप्सम

सही उत्तर: खाने का सोडा अथवा मीठा सोडा

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

206

कौन से सिन्थेटिक फाईबर को कृत्रिम रेशम से जाना जाता है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aटेरिलिन
Bरेयान
Cनाइलॉन
Dडेक्रॉन

सही उत्तर: रेयान

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

207

साईनाइड प्रक्रिया, निष्कर्षण में आता है –

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aजिंक के
Bनिकल के
Cसोने के
Dप्लेटिनम के

सही उत्तर: सोने के

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

208

निम्नलिखित में से कौन सा धनायनित अपमार्जक है -

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aसेटिलट्राइमेथिल अमोनियम ब्रोमाइड
Bसोडियम लॉराइल सल्फेट
Cसोडियम स्टीऐरेट
Dसोडियम डोडेसिल बेन्जीन सल्फोनेट

सही उत्तर: सेटिलट्राइमेथिल अमोनियम ब्रोमाइड

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

209

कांसे की मूर्ति में ज्यादातर होता है –

📋 पूछा गया: Forester Exam 2020 Shift 1
Aकॉपर तथा ऐलुमिनियम
Bकॉपर तथा जिंक
Cकॉपर तथा निकल
Dकॉपर तथा टिन

सही उत्तर: कॉपर तथा टिन

📋

स्रोत: Forester Exam 2020 Shift 1

210

मोबाइल फोन की बैटरी में निम्नलिखित में से कौन सी धातु का प्रयोग प्रमुखतया किया जाता है-

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aलिथियम
Bकाॅपर
Cनिकल
Dएल्यूमिनियम

सही उत्तर: लिथियम

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams