⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विधुत PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर General Science के विधुत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 178 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नानुसार दो कथन दिए गये हैं i. प्लास्टिक स्ट्रॉ को पॉलिथीन से रगड़ने पर वह ऋणावेशित हो जाती है। ii. काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर वह ऋणावेशित हो जाती है। तो गलत कथन है/हैं

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aकेवल (i)
Bकेवल (ii)
C(i) व (ii) दोनों
Dउपरोक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: केवल (ii)

व्याख्या (Explanation)

काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर काँच से इलेक्ट्रॉन निकलकर रेशम में चले जाते हैं। इसलिए काँच की छड़ धनावेशित (positively charged) होती है, न कि ऋणावेशित।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

12

वे ऐसे पहले वैज्ञानिक थे, जिन्होनें यह देखा कि जब किसी चालक तार में धारा प्रवाहित होती है तो उसके पास रखी चुम्बकीय सुई में विक्षेप होता है। उनका नाम है

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3
Aमाइकल फैराडे
Bआन्द्रे मेरी एम्पीयर
Cहैंस क्रिश्चियन ऑर्स्टेड
Dहेनरिक फ्रेड्रिक एमिल लेंज

सही उत्तर: हैंस क्रिश्चियन ऑर्स्टेड

व्याख्या (Explanation)

हैंस क्रिश्चियन ऑर्स्टेड (Hans Christian Ørsted) ने 1820 में यह खोज की कि विद्युत धारा प्रवाहित करने वाले तार के पास चुम्बकीय सुई में विक्षेप होता है, जिससे विद्युत-चुम्बकत्व का सिद्धांत स्थापित हुआ।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-3

13

लघुपथन के समय परिपथ में धारा

📋 पूछा गया: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2
Aपर्याप्त कमी होती है
Bनिरंतर परिवर्तित होती है
Cबहुत अधिक बढ़ जाती है
Dपरिवर्तित नहीं होती है

सही उत्तर: बहुत अधिक बढ़ जाती है

व्याख्या (Explanation)

लघुपथन (शॉर्ट सर्किट) तब होता है जब परिपथ में प्रतिरोध बहुत कम हो जाता है, जिसके कारण ओम के नियम (V = IR) के अनुसार धारा (I) बहुत अधिक बढ़ जाती है। यह उच्च धारा परिपथ को नुकसान पहुंचा सकती है।

📋

स्रोत: REET-2024 PL-2 (LEVEL-2) SHIFT-2

14

300W क्षमता का एक विद्युत उपकरण 6 घंटे/दिन चलता है। ₹ 4.00 प्रति kWh की दर से इसे 15 दिनों तक चलाने के लिए ऊर्जा की लागत क्या होगी -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
A₹1080
B₹27000
C₹108
D₹270

सही उत्तर: ₹108

व्याख्या (Explanation)

300 W = 0.3 kW प्रति दिन ऊर्जा खपत:0.3kW×6घंटे=1.8kWh/दिन 15 दिनों में:1.8×15=27kWh 27kWh×₹4.00/kWh=₹108

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

15

दो एक समान बल्ब L1 एवं L2 एक प्रत्यावर्ती परिपथ में चित्रानुसार जोड़े जाते हैं, तब -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
AL2 तेज प्रकाश देगा L1 से
BL2 प्रकाश नहीं देगा
Cदोनों बल्ब समान प्रकाश देंगे
DL1 तेज प्रकाश देगा L2 से

सही उत्तर: L1 तेज प्रकाश देगा L2 से

व्याख्या (Explanation)

L1 : यह कैपेसिटर के साथ श्रृंखला में है। चूँकि कैपेसिटर की रिएक्टेंस कम है, L1 को अधिक धारा प्राप्त होगी, और यह तेज प्रकाश देगा। L2 : यह इंडक्टर के साथ श्रृंखला में है। इंडक्टर धारा का अवरोध करता है, जिससे L2 को कम धारा प्राप्त होगी, और इसका प्रकाश L1 से धीमा होगा।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I

16

यदि संधारित्र की प्लेटों के बीच की वायु को अभ्रक, जिसका परावैद्युत नियतांक 4 है, से बदल दिया जाये तो, संधारित्र की धारिता -

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II
A4 गुना हो जायेगी
B2 गुना हो जायेगी
Cअपरिवर्तित रहेगी
D1/4 हो जायेगी

सही उत्तर: 4 गुना हो जायेगी

व्याख्या (Explanation)

यदि वायु को अभ्रक (परावैद्युत नियतांक = 4) से बदल दिया जाए, तो धारिता 4 गुना हो जाएगी।

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-II

17

एक 500 फेरों की तार की कुण्डली का क्षेत्रफल 600 वर्ग सेमी है। यदि कुण्डली में 1.5 ऐम्पियर वैद्युत धारा का प्रवाह होता है, तो कुण्डली का चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण है-

📋 पूछा गया: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
A15 ऐम्पियर मीटर²
B30 ऐम्पियर मीटर²
C45 ऐम्पियर मीटर²
D10 ऐम्पियर मीटर²

सही उत्तर: 45 ऐम्पियर मीटर²

व्याख्या (Explanation)

चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण (Magnetic dipole moment) की गणना का सूत्र है: M=N×I×A जहां: N=500 (फेरों की संख्या) I=1.5 ऐम्पियर (धारा) A=600cm² =0.06m² M = 500×1.5×0.06 = 45 ऐम्पियर मीटर²

📋

स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I

18

एक सर्किट में तीन प्रतिरोध 3Ω, 4Ω एवं 5Ω श्रृंखला में जुड़े हुए है जिसमें एक 6v की बैटरी भी जुड़ी है। ऐसी स्थिति में निम्नलिखित में से कौन से विकल्प सही है - a. सभी प्रतिरोधों में विभवान्तर समान है। b. प्रत्येक प्रतिरोध में विद्युतधारा समान है। c. सभी प्रतिरोध का समतुल्य प्रतिरोध 12Ω है। d. सर्किट में विद्युत धारा प्रवाह 0.5 A है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
A(a), (b), (c) और (d)
Bकेवल (a) और (b)
Cकेवल (c) और (d)
Dकेवल (b), (c) और (d)

सही उत्तर: केवल (b), (c) और (d)

व्याख्या (Explanation)

श्रृंखला (series) में जुड़े प्रतिरोधों में विभवान्तर (voltage) समान नहीं होता है। विभवान्तर प्रतिरोध के मान के अनुपात में बंटता है। श्रृंखला में जुड़े प्रतिरोधों में विद्युतधारा (current) हमेशा समान होती है, क्योंकि विद्युतधारा के लिए केवल एक ही मार्ग होता है। श्रृंखला में जुड़े प्रतिरोधों का समतुल्य प्रतिरोध उनके व्यक्तिगत प्रतिरोधों का योग होता है: =3Ω+4Ω+5Ω=12Ω सर्किट में विद्युत धारा प्रवाह 0.5 A है।ओम का नियम (Ohm's Law) के अनुसार, I =V/Req जहां V=6V और Req = 12 Ω I=6/12=0.5A

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

19

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (I): फ्यूज को, परिपथ में, उपकरण के समानांतर रखा जाता है। कथन (II): विद्युत् परिपथ में, उपयोग होने वाला फ्यूज उपकरणों में से उच्च विद्युत धारा को प्रवाहित करके उनकी सुरक्षा करता है। उपरोक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
Aकथन (I) सत्य है, लेकिन कथन (II) असत्य है।
Bकथन (I) असत्य है, लेकिन कथन (II) सत्य है।
Cकथन (I) और कथन (II) दोनों सत्य हैं।
Dकथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

सही उत्तर: कथन (I) और कथन (II) दोनों ही गलत हैं।

व्याख्या (Explanation)

फ्यूज को परिपथ में हमेशा श्रेणीक्रम (सीरीज) में जोड़ा जाता है, न कि समानांतर। इसका उद्देश्य अधिक धारा के कारण होने वाले नुकसान से उपकरण की सुरक्षा करना है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

20

एक जेनरेटर किस आधार पर कार्य करता है - (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aधारा का विद्युत प्रभाव
Bविद्युत धारा का चुम्बकीय प्रभाव
Cविद्युत चुम्बकीय प्रेरण (इन्डक्शन)
Dविद्युत धारा के ताप प्रभाव

सही उत्तर: विद्युत चुम्बकीय प्रेरण (इन्डक्शन)

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams