विद्युत ऊर्जा का व्यावहारिक मात्रक हैं -
सही उत्तर: किलोवाट घण्टा
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Science के विधुत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 178 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।
विद्युत ऊर्जा का व्यावहारिक मात्रक हैं -
सही उत्तर: किलोवाट घण्टा
विद्युत धारा के उत्पादन के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण को क्या कहा जाता है?
सही उत्तर: जनरेटर
जब विद्युत क्षेत्र को एक धातु के तार के अनुरूप लागू किया जाता है तब
सही उत्तर: इलेक्ट्रॉन विद्युत क्षेत्र के विपरीत दिशा में गति करते हैं
निम्नंलिखित में से कौन सा तत्व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में अर्धचालक के रूप में प्रयोग किया जाता है -
सही उत्तर: सिलिकॉन
व्याख्या (Explanation)
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए सिलिकॉन अर्धचालक के रूप में प्रयोग किया जाता है।
स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
विद्युत सर्किट में कैपेसिटर का मुख्य कार्य क्या है?
सही उत्तर: विद्युत आवेग संग्रह करने के लिए
व्याख्या (Explanation)
कैपेसिटर/संधारित्र का एक प्रमुख कार्य विद्युत ऊर्जा को संग्रहीत करने की क्षमता है जब इसे इसके चार्जिंग सर्किट से जोड़ा जाता है।
स्रोत: Assistant Engineer - Civil (Local Self Govt. Deptt.) Comp. Exam - 2022
200 वोल्ट के एक वोल्टता जनित्र को 40 वॉट के बल्ब से जोड़ा गया है। बल्ब में प्रवाहित धारा का मान होगा -
सही उत्तर: 0.2 एम्पीयर
किसी ac जनित्र तथा de जनित्र में एक मूलभूत अंतर है कि -
सही उत्तर: ac जनित्र में सर्पी वलय होते हैं जबकि dc जनित्र में दिक् परिवर्तक होते है।
व्याख्या (Explanation)
AC जनित्र (एल्टरनेटर) में सर्पी वलय (स्लिप रिंग) होते हैं, जो प्रत्यावर्ती धारा (AC) उत्पन्न करते हैं। DC जनित्र (डायनमो) में दिक् परिवर्तक (कम्यूटेटर) होता है, जो एकदिश धारा (DC) उत्पन्न करता है।
प्रत्यावर्ती धारा (AC) में धारा की दिशा और परिमाण _____ बदलते हैं -
सही उत्तर: आवर्ती रूप से
निम्नलिखित में से कौन-सा धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित नहीं है -
सही उत्तर: माइक्रोवेव
तापदीप्त बल्बों के फिलामेंट में टंगस्टन का उपयोग करने का प्राथमिक कारण है -
सही उत्तर: इसका गलनांक उच्च है।
व्याख्या (Explanation)
टंगस्टन का गलनांक (3422°C) बहुत अधिक होता है, इसलिए यह उच्च ताप पर भी पिघलता नहीं और बल्ब में फिलामेंट के लिए उपयुक्त है।