⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विधुत PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर General Science के विधुत से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 178 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

निम्नलिखित में से कौन सा उपकरण विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव पर आधारित है -

Aविद्युत बल्ब
Bविद्युत फ्यूज
Cविद्युत घंटी
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: विद्युत घंटी

52

एक 6 V बैटरी को प्रतिरोध R से जोड़ा गया है। R से प्रवाहित होने वाली धारा 0.4 mA है। R का मान क्या होगा?

A10 kΩ
B15 kΩ
C20 kΩ
Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

सही उत्तर: 15 kΩ

व्याख्या (Explanation)

ओम का नियम: V = IR। यहाँ V = 6 V, I = 0.4 mA = 0.0004 A। R = V/I = 6 / 0.0004 = 15000 Ω = 15 kΩ।

53

ओम के नियम के अनुसार:

AV ∝ R
BV ∝ 1/R
CV ∝ I
Dउपर्युक्त में से एक से अधिक

सही उत्तर: V ∝ I

54

ट्रांसफॉर्मर का उपयोग किया जाता है -

Aदिष्ट धारा की वोल्टता में परिवर्तन करने में
Bप्रत्यावर्ती धारा की वोल्टता परिवर्तन करने में
Cदिष्ट धारा को प्रत्यावर्ती धारा में परिवर्तन करने में
Dप्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तन करनें में

सही उत्तर: प्रत्यावर्ती धारा की वोल्टता परिवर्तन करने में

55

निम्न कथन में कौनसा सही कथन है -

Aताप बढ़ाने पर ताँबे का प्रतिरोध घटता है।
Bताप बढ़ाने पर कार्बन का प्रतिरोध घटता है।
Cपरिपथ में श्रेणीक्रम में प्रतिरोध बढ़ाने से धारा अधिक मिलती है।
Dबन्द परिपथ में सेल की टर्मिनल वोल्टता वि. वा. बल से अधिक होती है।

सही उत्तर: ताप बढ़ाने पर कार्बन का प्रतिरोध घटता है।

56

घरेलू विद्युत युक्तियों को इस प्रकार संयोजित किया है, जिससे -

Aउनमें एकसमान धारा प्रवाहित हो
Bउनको एकसमान वोल्टता प्राप्त हो
Cउनमें विद्युत ऊर्जा की खपत अधिक हो
Dउनमें विद्युत ऊर्जा की खपत नगणय हो

सही उत्तर: उनमें एकसमान धारा प्रवाहित हो

57

घरेलू विद्युत तार स्थापन मूलतः -

Aश्रेणी संबंधन है।
Bसमांतर संबंधन है।
Cश्रेणी और समांतर संबंधनों का संयोग है।
Dप्रत्येक कमरे के अंदर श्रेणी संबंधन और अन्यत्र समांतर संबंधन है।

सही उत्तर: समांतर संबंधन है।

58

1 हार्स पॉवर (एचपी) क्या है -

A746w
B74.66w
C7.466w
D07.66w

सही उत्तर: 746w

59

एक फोटोसैल प्रकाश ऊर्जा को......... में बदल देता है।

Aरासायनिक ऊर्जा में
Bविद्युत ऊर्जा में
Cस्थितिज ऊर्जा में
Dगतिज ऊर्जा में

सही उत्तर: विद्युत ऊर्जा में

60

गैल्वेनोमीटर एक ऐसा यंत्र है जो -

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aपरिपथ में विद्युत धारा को मापता है।
Bपरिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह और दिशा का अभिज्ञान देता है।
Cपरिपथ में विद्युत धारा की दिशा को मापता है।
Dपरिपथ में विभव को मापता है।

सही उत्तर: परिपथ में विद्युत धारा के प्रवाह और दिशा का अभिज्ञान देता है।

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams