⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

पारिस्थितिकी PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर General Science के पारिस्थितिकी से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 82 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

पारिस्थितिकी तंत्र में कितने प्रकार के पारिस्थितिकी पिरामिड होते हैं -

Aदो
Bतीन
Cचार
Dपांच

सही उत्तर: तीन

व्याख्या (Explanation)

किसी भी पारिस्थितिकी तंत्र के प्राथमिक उत्पादकों एवं विभिन्न श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या, जीव भार तथा संचित ऊर्जा में परस्पर एक प्रकार का सम्बन्ध होता है। इन सम्बन्धों को जब चित्र रूप में दिखलाया जाता है तो इन्हें पारिस्थितिकी पिरामिड्स कहते हैं। ये मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- (1) जीव संख्या पिरामिड्स (2) जीवभार पिरामिड्स (3) संचित ऊर्जा का पिरामिड्स।

22

आर्द्र भूमि पर रामसर संधि भारत में किस वर्ष लागू हुई थी?

A1984
B1978
C1982
D1991

सही उत्तर: 1982

व्याख्या (Explanation)

2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के रूप में मनाया जाता है। रामसर आर्द्रभूमि समझौते पर 2 फरवरी 1971 को ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर किये गये थे। इसलिए इसे रामसर संधि कहा जाता है। इसे आर्द्रभूमि संधि भी कहते हैं। यह 1975 में लागू हुई थी। भारत ने 1982 में इस संधि पर हस्ताक्षर किये थे।

23

निम्नलिखित खाद्य श्रृंखला में “X” की संभावित कड़ी को पहचानिए - घास → कीट → मेढ़क → X → गरुड़

Aखरगोश
Bकुत्ता
Cपक्षी
Dसाँप

सही उत्तर: साँप

व्याख्या (Explanation)

घास → कीट → मेढ़क → साँप → गरुड़

24

एक व्यक्ति दही खा रहा है। इस आहार को खाते समय वह आहार श्रृंखला के किस पोषण स्तर पर होगा-

Aप्रथम पोषण स्तर
Bद्वितीय पोषण स्तर
Cतृतीय पोषण स्तर
Dचतुर्थ पोषण स्तर

सही उत्तर: तृतीय पोषण स्तर

25

एक पारिस्थितिकी तंत्र में सर्वाधिक संख्या में पाये जाते हैं -

Aमांसाहारी (Carnivores)
Bशाकाहारी (Herbivores)
Cउत्पादक (Producers)
Dप्राथमिक उपभोक्ता (Primary Consumer)

सही उत्तर: उत्पादक (Producers)

26

जैविक प्रक्रम द्वारा अपघटित हो जाने वाले पदार्थ क्या कहलाते हैं -

Aअजैव-निम्नीकरणीय
Bजैव-निम्नीकरणीय
Cजीवाश्म
Dअक्रिय

सही उत्तर: जैव-निम्नीकरणीय

27

किसी क्षेत्र के सभी जीव तथा वातावरण के अजैव कारक संयुक्त रूप से बनता है।

Aपारिस्थितिकी
Bहॉटस्पॉट
Cपरितंत्र
Dप्रणाली

सही उत्तर: परितंत्र

28

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (प्रक्रम का नाम) सूची II (संलिप्त पद) a. नाइट्रोजन स्थिरीकरण I. अमीनो अम्लों से अमोनिया का निर्माण b. अमोनीकरण II. अमोनिया का नाइट्राइट और बाद में नाइट्रेट में परिवर्तन c. विनाइट्रीकरण III. वायुमंडल की मुक्त नाइट्रोजन का नाइट्रोजन के यौगिकों में परिवर्तन d. नाइट्रीकरण IV. नाइट्रेट का मुक्त नाइट्रोजन में परिवर्तन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aa-III, b-IV, c-I, d-II
Ba-III, b-I, c-II, d-IV
Ca-III, b-I, c-IV, d-II
Da-I, b-III, c-IV, d-II

सही उत्तर: a-III, b-I, c-IV, d-II

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

29

नीचे दिए गए कथनों को कार्बन चक्र के संदर्भ में सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए, जिसमें आरंभिक स्रोत गैसीय हो। 1. पौधों में जैव कार्बन 2. मृदा में अजैव कार्बन 3. वायुमण्डल में CO2 4. पशुओं में जैव कार्बन 5. जैव पदार्थों का जीवाणुओं द्वारा विघटन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही क्रम का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A1, 3, 4, 5, 2
B3, 4, 1 ,5, 2
C3, 1, 4, 5, 2
D3, 4, 1, 2, 5

सही उत्तर: 3, 1, 4, 5, 2

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

30

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में एकमात्र मिश्रित (प्राकृतिक और सांस्कृतिक) यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है -

Aराजस्थान के पहाड़ी किले
Bभीमबेटका के रॉक शेल्टर
Cकेवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
Dकंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

सही उत्तर: कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान

व्याख्या (Explanation)

कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जिसे कंचनजंगा संरक्षित जैवमंडल भी कहा जाता है, एक राष्ट्रीय पार्क और, भारत के सिक्किम में स्थित एक संरक्षित जैवमंडल है।इसे जुलाई 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अंकित किया गया, जो भारत का पहला मिश्रित धरोहर स्थल बन गया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams