निम्न में से खाद्य श्रृंखला का उचित क्रम है-
सही उत्तर: जलीय पादप → जलीय जीव → मछली
व्याख्या (Explanation)
एक खाद्य श्रृंखला एक विशेष वातावरण में विभिन्न जीवों के बीच भोजन संबंधों को दर्शाती है। जलीय खाद्य श्रृंखला में, फाइटोप्लांकटन, जो जलीय पौधे हैं को छोटे जीव खाते हैं जिन्हें बड़ी मछलियाँ खा जाती हैं। खाद्य श्रृंखला में, जलीय पौधे उत्पादक हैं, जलीय कीट प्राथमिक उपभोक्ता हैं, मछलियाँ द्वितीयक उपभोक्ता (प्राथमिक मांसाहारी) हैं और मगरमच्छ तृतीयक उपभोक्ता (द्वितीयक मांसाहारी) हैं।