PYQ Practice
720 Questions · 72 Pages
पारस्परिक शिक्षण के बारे में निम्नलिखित में से कौन से सत्य हैं? a. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक तथा दो या चार विद्यार्थी समूह बनाते हैं तथा बारी-बारी से पाठ अनुच्छेद की विषयवस्तु पर संवाद करते हैं। b. पारस्परिक शिक्षण में एक शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहभागिता करते हैं। c. पारस्परिक शिक्षण में संवाद प्रश्न पूछने, संक्षेपण, स्पष्टीकरण और पूर्वानुमेय पर आधारित होते हैं। d. पारस्परिक शिक्षण में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी की बड़ी संख्या में संवाद करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
बालकों में भावनात्मक विकास के चरणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें। a. लगाव b. प्रसन्नता/आनंद c. ईर्ष्या d. उत्तेजना/आवेश नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
सूची I को सूची II से सुमेलित करें- सूची I (बुद्धिमत्ता मॉडल) सूची II (प्रतिपादक) a. सामान्य बुद्धिमत्ता और विशेष बुद्धिमत्ता I. जॉन केरोल b. संगठित बनाम तरल/प्रवाहमयी बुद्धिमत्ता II. रॉबर्ट स्टर्नबर्ग c. बुद्धिमत्ता का सोपानिक मॉडल III. रेमंड बी. केट्टेल d. बुद्धिमत्ता का त्रिचापीय सिद्धांत IV. चार्ल्स स्पीयरमैन नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में: अभिकथन A: फ्लांडर्स के अनुसार, कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही सीमित करने से आश्रितता बढ़ती है तथा लब्धि घटती है। कारण R: कक्षा-कक्ष अधिगम क्रियाकलापों के चक्र में विद्यार्थी की सहभागिता स्वतंत्रता को आरंभ में ही विस्तारित करने से आश्रितता घटती है और लब्धि बढ़ती है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
किसी बालक में अधिगम हेतु अंतःप्रेरणा को क्या कहा जाता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
अन्तराविषयिकता के बारे में क्या सत्य है? a. अन्तराविषयिकता वह प्रक्रिया है जिसमें अलग-अलग समझ के साथ कार्य करने की शुरूआत करने वाले दो प्रतिभागी साझा समझ पर पहुँचते हैं। b. अन्तराविषयिकता सम्प्रैषण के लिए साझा आधार निर्मित करती है। c. अन्तराविषयिकता में दो विभिन्न समझ वाले व्यक्ति अलग-अलग समझ/बोध पर पहुँचते हैं। d. अन्तराविषयिकता में कोई संज्ञानात्मक प्रक्रिया सम्मिलित नहीं होती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में: अभिकथन A: मानव संबंध शिक्षण मॉडल जीवन-समायोजन गतियों के अनुप्रयोग से शिक्षकों और विद्यार्थियों में मानव संबंध सुधारने पर संकेन्द्रित है। कारण R: जीवन-समायोजन के मनोवैज्ञानिक आयाम, मुख्यतया मानसिक स्वच्छता, संवेदनशीलता और मानवतापूर्ण शिक्षा से संबंधित हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
फ्रायड के मनो-यौनिक विकास के निम्नलिखित चरणों को सही अनुक्रम में व्यवस्थित करें : (a) लैंगिक चरण (b) गुदा चरण (c) सुसुप्त चरण (d) मौखिक चरण (e) जननांग चरण नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: प्रक्षेपी तकनीकें परीक्षण प्रशासन में अमूर्त और असंरचित उद्दीपकों की अनुप्रेरण का उपयोग करती हैं। कारण R: व्यक्ति अपनी अवचेतन भावनाएँ, आकांक्षाएँ, दमित विचार को उद्दीपकों पर प्रक्षेपित करता है जो किसी व्यक्ति के आंतरिक संघर्षों और गत्यात्मकता को उद्घाटित करता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: रक्षा प्रणालियाँ समायोजन की अप्रत्यक्ष विधि हैं। कारण R: इस विधि में, कोई व्यक्ति मनोवैज्ञानिक क्रियात्मक खतरे अथवा जोखिम के विरूद्ध कुछ समय के लिए अपने स्व की रक्षा के लिए अस्थायी समायोजन करने का प्रयास करता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :