‘जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ’ लोकोक्ति का निकटतम सही अर्थ है?
सही उत्तर: संकल्पशील व्यक्ति कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त ही लेते हैं।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
‘जिन खोजा तिन पाइया, गहरे पानी पैठ’ लोकोक्ति का निकटतम सही अर्थ है?
सही उत्तर: संकल्पशील व्यक्ति कठिन परिश्रम द्वारा लक्ष्य प्राप्त ही लेते हैं।
भीतर से शत्रुता और ऊपर से मीठी बात करने के भाव को व्यक्त करने वाली निकटतम लोकोक्ति है?
सही उत्तर: मुँह में राम बगल में छुरी
‘सावन सूखा न भादो हरा’ लोकोक्ति का निकटतम उपयुक्त अर्थ है?
सही उत्तर: सदा एक ही दशा में रहना
‘आठ कनौजिए नौ चूल्हे’ लोकोक्ति का अर्थ है?
सही उत्तर: फूट होना
‘अपराध किसी का दण्ड किसी को’ को निकटतम अर्थ में प्रयुक्त लोकोक्ति है?
सही उत्तर: खेत खाय गदहा, मार खाय जोलहा
निम्नलिखित लोकोक्तियों में किस लोकोक्ति में ‘दूर के ढोल सुहावने’ का आशय है?
सही उत्तर: आदमी जानिये बसे, सोना जानिये कसे
किस क्रमांक में मुहावरा है?
सही उत्तर: सब धान बाईस पंसेरी
‘बिल में हाथ तू डाल मंत्र मैं पढूँ’ कहावत का अर्थ है -
सही उत्तर: खतरे का काम दूसरे को सौंपना
अंग-अंग मुस्काना-
सही उत्तर: बहुत प्रसन्न होना
निम्नलिखित में से किसमें मुहावरे के सामने उसका सही अर्थ लिखा हुआ है?
सही उत्तर: पाँव भारी होना - गर्भिणी होना