⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

“पानी उतरना” का क्या अर्थ है?

Aइज्ज़त करना
Bइज्ज़त उतारना
Cइज्ज़त लेना
Dइज्ज़त जाना

सही उत्तर: इज्ज़त जाना

102

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए : सूची I सूची II a. आँखों का तारा I. बहुत लज्जित होना। b. पानी-पानी होना II. बहुत प्यारा होना। c. अछूता होना III. गले लगाना d. अंक भरना IV. बेदाग होना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aa-I, b-II, c-IV, d-III
Ba-II, b-I, c-IV, d-III
Ca-II, b-IV, c-I, d-III
Da-I, b-III, c-IV, d-II

सही उत्तर: a-II, b-I, c-IV, d-III

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

103

‘आग लगने पर कुआँ खोदना’ लोकोक्ति का अर्थ है :

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aतसल्ली से कोई काम करना
Bविपत्ति आ जाने पर तुरन्त समाधान खोजना
Cविपत्ति आ जाने पर उसका निराकरण करना
Dव्यर्थ भाग-दौड़ करना

सही उत्तर: विपत्ति आ जाने पर तुरन्त समाधान खोजना

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

104

‘जस दूल्हा तस बनी बराता’ लोकोक्ति का अर्थ है -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aसंगठन से ही कार्य सिद्ध होता है।
Bसुंदर वस्तु के साथ ही सुंदर वस्तु का मेल होता है।
Cसभी साथी एक ही जैसे ।
Dबेढंगा होना।

सही उत्तर: सभी साथी एक ही जैसे ।

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

105

निम्नलिखित में से जिस मुहावरे का अर्थ - ‘सदैव एक-सी स्थिति’ के लिए उपयुक्त है, उस मुहावरे का चयन करें -

📋 पूछा गया: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018
Aढाक के तीन पात
Bतीन लोक से मथुरा न्यारी
Cतुरन्त दान महा कल्याण
Dजिसकी लाठी उसकी भैंस

सही उत्तर: ढाक के तीन पात

📋

स्रोत: Supervisor(Women)(Anganwari Quota) Exam 2018

106

‘किसी के सामने _______ मेरी आदत नहीं है’ रिक्त स्थान के लिए उचित मुहावरा क्या है ?

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aनाकों चने चबाना
Bअंगारों पर पैर रखना
Cहाथ फैलाना
Dपत्थर की लकीर खींचना

सही उत्तर: हाथ फैलाना

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

107

‘अपूर्णं ज्ञान चाहे किसी भी विषय का हो, बहुत हानिकर होता है।’ यह भावार्थ व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aखाली दिमाग शैतान का घर
Bथोथा चना बाजे घना
Cनीम हकीम ख़तरा-ए-जान
Dअधजल गगरी छलकत जाए

सही उत्तर: नीम हकीम ख़तरा-ए-जान

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

108

किस लोकोक्ति का भावार्थ असंगत है ?

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aएक अनार सौ बीमार - एक चीज के बहुत चाहने वाले।
Bकंगाली में आटा गीला - मुसीबत पर मुसीबत आना।
Cआम के आम गुठलियों के दाम - किसी काम में दोहरा लाभ होना।
Dमिट्टी पलीद करना - क्रोध करना।

सही उत्तर: मिट्टी पलीद करना - क्रोध करना।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

109

‘दिल की दिल में रह जाना’ मुहावरे का अर्थ है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aअत्यंत दुःखी होना।
Bहृदय में वेदना होना।
Cसाध पूरी न होना।
Dमनस्ताप कम करना।

सही उत्तर: साध पूरी न होना।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

110

‘द्रौपदी का चीर होना’ का अर्थ है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aअसीमित होना
Bसब तरह से बुरा होना
Cअपमान होना
Dयुद्ध की तैयारी होना

सही उत्तर: असीमित होना

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams