⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 12

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 12 है।

111

किस विकल्प में मुहावरे का अर्थ गलत है ?

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)
Aपलंग तोड़ना - बेकार पड़े रहना
Bपराया मुख ताकना - दूसरों की प्रशंसा करना
Cपलट जाना - इनकार कर देना
Dपल्ला छूटना - पीछा छूटना

सही उत्तर: पराया मुख ताकना - दूसरों की प्रशंसा करना

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-4) (GEN. HINDI & GEN. ENGLISH)

112

‘आ बैल मुझे मार‘ कहावत का अर्थ है।

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aबैठे बिठाये आफत मोल लेना
Bकठिन कार्य करना
Cबैल को हल में जोतना
Dबैल द्वारा मार गिराना

सही उत्तर: बैठे बिठाये आफत मोल लेना

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

113

‘उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना’, मुहावरे का उपयुक्त भावार्थ है -

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aइस प्रकार कोई कार्य करना जिसमें किसी को खबर न हो।
Bसब प्रकार से लाभ ही लाभ होना।
Cकिसी छोटी बात को बहुत बढ़ा देना।
Dथोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।

सही उत्तर: थोड़े मौके का अनुचित और अधिक लाभ उठाना।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

114

‘हाथी के पाँव में सबका पाँव’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: Protection Officer - 2022 (General Studies)
Aबलशाली का कहना मानना पड़ता है।
Bप्रभावशाली की विजय निश्चित होती है।
Cएक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।
Dहाथी जंगल का सबसे बड़ा पशु होता है।

सही उत्तर: एक बड़ा प्रयत्न कई छोटे-छोटे प्रयत्नों के बराबर।

📋

स्रोत: Protection Officer - 2022 (General Studies)

115

‘कलई खुलना’ मुहावरे का सही अर्थ है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aअप्रिय लगना ।
Bभेद खुल जाना ।
Cधोखा देने वाला साथी ।
Dक्रोध भड़काना ।

सही उत्तर: भेद खुल जाना ।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

116

‘भागते भूत की लंगोटी भली’ लोकोक्ति का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
Aज्ञान कम दिखावा, अधिक।
Bकिसी बहाने काम न करना ।
Cआपत्ति के समय थोड़ी सहायता भी बड़ी होती है।
Dजो मिल गया वही काफी।

सही उत्तर: जो मिल गया वही काफी।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

117

‘छप्पर पर फूस न होना’ मुहावरे का सही अर्थ है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
Aबुरी तरह हारना
Bसभी उपाय करना
Cबहुत परिश्रम करना
Dअत्यन्त गरीब होना

सही उत्तर: अत्यन्त गरीब होना

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

118

‘चींटी के पर लगना’ मुहावरे का सही अर्थ है –

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
Aजवाब न देना
Bघबराहट होना
Cअधिक घमण्ड करना
Dविनाश के लक्षण प्रकट होना

सही उत्तर: विनाश के लक्षण प्रकट होना

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1

119

‘मुसीबत के समय उपाय खोजना’ अर्थ को प्रकट करने मुहावरा है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
Aकाठ का उल्लू होना
Bआग लगने पर कुआँ खोदना
Cचादर से बाहर पैर पसारना
Dछप्पर पर फूस न होना

सही उत्तर: आग लगने पर कुआँ खोदना

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

120

‘अपने सामर्थ्य के अनुसार व्यय करना’ अर्थ से संबंधित लोकोक्ति है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
Aतेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर
Bदाग लगाये लँगोटिया यार
Cथोड़ी पूँजी धणी को खाये
Dतेल देखो तेल की धार देखो

सही उत्तर: तेते पाँव पसारिये जेती लॉबी सौर

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams