⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

‘मन की पवित्रता महत्वपूर्ण है’ अर्थ को प्रकट करने वाली लोकोक्ति है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aजिन खोजा तिन पाइयाँ, गहरे पानी पैठ।
Bमन चंगा तो कठौती में गंगा।
Cहोनहार बिरवान के होत चीकने पात।
Dहाथ सुमरिनी बगल कतरनी।

सही उत्तर: मन चंगा तो कठौती में गंगा।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

132

‘सबकी मति भ्रष्ट होना’ अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aखटाई में पड़ना
Bकुएँ में ही भाँग पड़ना
Cगूँगे का गुड़
Dगर्दन पर छुरी फेरना

सही उत्तर: कुएँ में ही भाँग पड़ना

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

133

निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरा और उसका अर्थ सुमेलित नहीं है ?

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aकलेजे पर साँप लोटना - नफरत करना।
Bनब्ज पहचानना - स्वभाव जानना।
Cदेवता कूच करना - घबरा जाना।
Dअंगारों पर पैर रखना - जोखिम मोल लेना।

सही उत्तर: कलेजे पर साँप लोटना - नफरत करना।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

134

‘सबसे अलग स्थिति’ उक्त अर्थ की बोधक लोकोक्ति है-

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2
Aतीन लोक से मथुरा न्यारी
Bबालू से तेल निकालना
Cचमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए
Dतू डाल-डाल, मैं पात-पात

सही उत्तर: तीन लोक से मथुरा न्यारी

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-2

135

‘गूलर का फूल होना’ मुहावरे का अर्थ है

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aरोज-रोज दिखना
Bन दिखाई पड़ना
Cभ्रम पैदा कर देना
Dकभी-कभी दिखना

सही उत्तर: न दिखाई पड़ना

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

136

निम्न में से कौन-सी लोकोक्ति एवं उसका अर्थ सही नहीं है?

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aतुम डाल-डाल तो हम पात-पात - किसी की चाल को खूब समझते हुए चलना
Bमन चंगा तो कठौती में गंगा - हृदय पवित्र तो सब कुछ ठीक
Cचमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए - अत्यधिक कंजूस होना
Dअपनी डफली अपना राग - अपना दुखड़ा रोना

सही उत्तर: अपनी डफली अपना राग - अपना दुखड़ा रोना

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

137

निम्न में से कौन सा मुहावरा एवं उसका अर्थ सही है?

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aतेली का बैल होना - मन लगाकर काम नहीं करना
Bगागर में सागर भरना - थोड़े शब्दों में अधिक कहना
Cचोली दामन का साथ - एक-दूसरे से स्पर्धा
Dतालु में जीभ न लगना - भूख से तड़पना

सही उत्तर: गागर में सागर भरना - थोड़े शब्दों में अधिक कहना

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

138

निम्नलिखित सूची-I की लोकोक्तिओं को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए – सूची-I सूची-II (A) गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास (1) व्यर्थ में दखल देने वाला (B) दाल भात में मूसलचंद (2) जिसका कोई दृढ़ सिद्धांत नहीं होता (C) पहले भीतर तब देवता-पितर (3) अच्छे-बुरे सबको एक समझना (D) सब धान बाईस पसेरी (4) पेट पूजा सबसे प्रधान

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A(A)-2, (B)-4, (C)-1, (D)-3
B(A)-2, (B)-1, (C)-4, (D)-3
C(A)-1, (B)-3, (C)-4, (D)-2
D(A)-3, (B)-4, (C)-1, (D)-2

सही उत्तर: (A)-2, (B)-1, (C)-4, (D)-3

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

139

निम्नलिखित सूची-I के मुहावरों को सूची-II में उनके अर्थ के साथ सुमेलित कीजिए – सूची-I सूची-II (A) आंख का नीर ढल जाना (1) अनुभवहीन व्यक्ति (B) अंडे का शहजादा (2) व्यर्थ की लिखा पढ़ी करना (C) निन्यानवे के फेर में पड़ना (3) निर्लज्ज हो जाना (D) कागजी घोड़े दौड़ाना (4) धन कमाने में लगे रहना

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
A(A)-3, (B)-1, (C)-4, (D)-2
B(A)-4, (B)-3, (C)-2, (D)-1
C(A)-3, (B)-2, (C)-4, (D)-1
D(A)-1, (B)-2, (C)-3, (D)-4

सही उत्तर: (A)-3, (B)-1, (C)-4, (D)-2

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

140

‘बुरी संगत का फल बुरा ही होता है’ – इस आशय के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है

📋 पूछा गया: Police SI 15 September 2021 (Hindi)
Aखून सिर चढ़कर बोलता है
Bचोर चोरी से जाए हेराफेरी से न जाए
Cकोयले की दलाली में हाथ काले
Dचोर की दाढ़ी में तिनका का सही

सही उत्तर: कोयले की दलाली में हाथ काले

📋

स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Hindi)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams