⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

किस विकल्प में मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है?

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aपेंदे के बल बैठना - पराभव मानना
Bछठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला
Cछाती उमड़ आना - प्रेम या करुणा से गद्गद होना
Dपेट में पांव होना - छली-कपटी होना

सही उत्तर: छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

122

‘आप पहले ही काफी ऋण ले चुके हैं फिर भी और ऋण लेने का इरादा रखते हैं। याद रखिए ______ ।’ वाक्य में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aजो पहले मारे सो मीर।
Bजो गुड़ खाए वही कान छिदाए।
Cज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।
Dज्यों-ज्यों मुर्गी मोटी हो, त्यों-त्यों दुम सिकुड़े।

सही उत्तर: ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

123

किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aचोर की दाढ़ी में तिनका - अपराधी का निश्शंक होना
Bअधजल गगरी छलकत जाए - अधूरे ज्ञान पर इतराना
Cनीम हकीम खतरे जान - अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है
Dनक्कारखाने में तूती की आवाज - प्रभावशाली लोगों के बीच साधारण लोगों की सुनवाई न होना

सही उत्तर: चोर की दाढ़ी में तिनका - अपराधी का निश्शंक होना

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

124

‘पढ़े लिखे लोग भी दुर्भाग्य के कारण मारे मारे फिरते हैं’ इस अर्थ के लिए प्रचलित लोकोक्ति ‘पढ़े फारसी बेचे ______ , यह देखो कुदरत का खेल’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
Aतेल
Bबेल
Cभेल
Dरेल

सही उत्तर: तेल

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)

125

‘खग जाने खग ही की भाषा’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aफालतू आदमी फालतू बात ही करता है।
Bपक्षी ही पक्षी की बोली समझता है।
Cविद्वान् सभी भाषाओं का ज्ञाता होता है।
Dचालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।

सही उत्तर: चालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

126

किस विकल्प में मुहावरा व अर्थ असंगत है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aसिर पर आफत आना - विपत्ति पड़ना
Bसिर पर कफन बाँधना - मरने को तैयार हो जाना
Cसिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना
Dसिर पर ठीकरा फोड़ना - दोषी ठहराना

सही उत्तर: सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

127

‘स्पष्ट को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती’ भाव को व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aहाथ कंगन को आरसी क्या
Bसाँच को आँच नहीं
Cअपना हाथ जगन्नाथ
Dखरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है

सही उत्तर: हाथ कंगन को आरसी क्या

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

128

‘घी खाया बाप ने सूँघो मेरा हाथ’ लोकोक्ति का अभिप्राय है-

📋 पूछा गया: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
Aदूसरों की कीर्ति पर डींग मारना
Bनिकृष्ट व्यक्ति का कभी सुखी न होना
Cपैतृक संपत्ति से मनोरथ सिद्ध होना
Dबिना प्रमाण के अपनी बात कहना

सही उत्तर: दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना

📋

स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)

129

‘छाती पर पत्थर रखना’ मुहावरे का अर्थ है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aकिसी के धन पर लुभा जाना।
Bकिसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करना।
Cधैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।
Dहार मानना।

सही उत्तर: धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

130

‘आँखे खुलना’ मुहावरे का अर्थ है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aइच्छा पूरी होना
Bधोखा खाना
Cसजग होना
Dध्यान रखना

सही उत्तर: सजग होना

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams