⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

मुहावरे PYQ in Hindi - पेज 31

इस पेज पर General Hindi के मुहावरे से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 309 प्रश्नों में से यह पेज 31 है।

301

रंग में भंग डालना

Aबिजली गुल कर देना
Bपरेशान करना
Cविध्न डालना
Dउत्पात मचाना

सही उत्तर: विध्न डालना

302

सर्वनाश कर देना (सही मुहावरे पर निशान लगाओ)

Aईंट से ईंट बजा देना
Bइतिश्री कर देना
Cनामोनिशान मिटा देना
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: नामोनिशान मिटा देना

303

हाथ का मैल

Aमेहनत की कमाई
Bअत्यंत तुच्छ वस्तु
Cसहज प्राप्त वस्तु
Dपरमात्मा की देन

सही उत्तर: सहज प्राप्त वस्तु

304

खरा खेल फर्रुखाबादी

Aफर्रुखाबाद में खेला जाने वाला एक खेल
Bधोखाधड़ी
Cसच्चा काम
Dकथनी और करनी में अंतर

सही उत्तर: सच्चा काम

305

अंगारों पर पैर रखना

Aजानबूझकर खतरे का काम करना
Bहोली के अवसर पर किए जाने वाले कृत्य
Cअसंभव काम करना
Dनखरे करना

सही उत्तर: जानबूझकर खतरे का काम करना

306

भात सड़ना

Aबिरादरी से निकालना
Bलापरवाह होना
Cआवश्यकता से अधिक भोजन तैयार होना
Dबासी भोजन

सही उत्तर: बिरादरी से निकालना

307

काठ का उल्लू

Aगुणवान
Bमूर्ख
Cनिर्जीव
Dअत्यधिक सरल

सही उत्तर: मूर्ख

308

घर-घर में माटी के चूल्हे होना

Aप्रत्येक परिवार में बटवारा होता है
Bसब जगह क्लेश है
Cसब समान होना
Dमिट्टी का चूल्हा आसानी से बना लिया जाता है ।

सही उत्तर: सब समान होना

309

केर-बेर का संग होना

Aसमन्वय होना
Bगलत काम होना
Cअसंभव काम होना
Dविरुद्ध स्वभाव वालों का एक साथ मिलना

सही उत्तर: विरुद्ध स्वभाव वालों का एक साथ मिलना

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams