‘महत्वपूर्ण कथन’ और ‘कहावत’ आदि को उद्धत करने में किस चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: उद्धरण चिह्न
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के विराम-चिह्न से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 60 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।
‘महत्वपूर्ण कथन’ और ‘कहावत’ आदि को उद्धत करने में किस चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: उद्धरण चिह्न
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (विराम चिह्न के प्रकार) सूची II (प्रयोग और अर्थ) a. पूर्णविराम a. थोड़ी देर रूकना b. अल्पविराम b. हर्ष, विषाद की स्थिति में c. योजक चिह्न c. पूरी तरह रूकना d. विस्मयादिबोधक d. दो बार प्रयुक्त एक ही संज्ञा के बीच नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
सही उत्तर: a-Ill, b-I, c-IV, d-II
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘अल्पविराम’ चिह्न के प्रयोग के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? a. इसमें बहुत कम ठहराव होता है। b. दो बड़े वाक्यांशों के बीच इसका प्रयोग होता है। c. यदि कोई वाक्य प्रत्यक्ष कथन में हो तो मुख्य कथन के पहले इसे लगाते हैं। d. विस्मय आदि भावों को व्यक्त करने में इसका उपयोग होता है। e. जहाँ उद्धरण देना हो, वहां इसे प्रयुक्त करते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
सही उत्तर: केवल a, b, और c
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
‘प्रश्नवाचक’ चिह्न के प्रयोग हेतु निम्नलिखित कथ्य सही नहीं हैं - a. जहाँ स्थिति निश्चित न हो। b. आदरसूचक शब्दों के अंत में। c. शुभकामनाएँ प्रकट करने में। d. जहाँ प्रश्न करने या पूछे जाने का बोध हो। e. हँसी-खुशी व्यक्त करने में। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
सही उत्तर: b, c, और e
स्रोत: Platoon Commander Exam 2025
निम्नलिखित में से किस वाक्य में विरामचिह्नों का असंगत प्रयोग हुआ है ?
सही उत्तर: क्रोध; चाहे जैसा भी हो; मनुष्य को दुर्बल बनाता है।
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
निम्नलिखित में से किस वाक्य में प्रश्नचिह्न का सही प्रयोग हुआ है ?
सही उत्तर: वह ऐसा क्यों कहता था कि हम वहाँ न जाएँगे ?
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
क्रिया की मूल धातु के साथ आई प्रेरणार्थक क्रियाओं के बीच में किस विरामचिहन का प्रयोग किया जाता है ?
सही उत्तर: योजक चिह्न
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
किस वाक्य में सभी विरामचिह्नों का उचित प्रयोग हुआ है ?
सही उत्तर: ‘हिन्दुस्तान’ में उनकी कविता प्रकाशित हुई है।
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
किसी वाक्य में मनोविकार सूचित करने के लिए यदि प्रश्नवाचक शब्द आए, तो किस विरामचिह्न का प्रयोग होगा ?
सही उत्तर: आश्चर्यचिह्न
स्रोत: Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam - 2024 (Paper- I) (General Hindi)
निम्नलिखित में से किस वाक्य में सही विराम-चिह्न का प्रयोग हुआ है ?
सही उत्तर: मानव-शरीर दुर्लभ है।
स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024