एक वाक्य को दूसरे वाक्य से, अथवा एक वाक्यांश को दूसरे वाक्यांश से, अथवा एक पद-समूह से अलग दिखलाने के लिए किस विराम- चिह्न का प्रयोग किया जाता है ?
सही उत्तर: अर्द्ध विराम
स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Hindi के विराम-चिह्न से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 60 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।
एक वाक्य को दूसरे वाक्य से, अथवा एक वाक्यांश को दूसरे वाक्यांश से, अथवा एक पद-समूह से अलग दिखलाने के लिए किस विराम- चिह्न का प्रयोग किया जाता है ?
सही उत्तर: अर्द्ध विराम
स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
किस विकल्प में विराम-चिह्नों का समुचित प्रयोग हुआ है ?
सही उत्तर: क्या आपने प्रेमचंद का ‘गोदान’ पढ़ा है?
स्रोत: Deputy Jailor Comp. Exam-2024
इनमें से कौन-सा चिह्न अर्द्ध विराम के लिए प्रयुक्त होता है?
सही उत्तर: ;
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
नीचे दो कथन दिए गए हैं : कथन- I: विराम चिह्नों का प्रयोग विराम या रुकने के लिए किया जाता है। कथन - II : विराम चिह्नों के गलत प्रयोग से अर्थ का अनर्थ भी हो जाता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें :
सही उत्तर: कथन I और II दोनों सही हैं।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
जिस वाक्य में ‘वह’, ‘यह’, ‘तब’, ‘तो’, ‘या’ इत्यादि लुप्त हो, वहाँ किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: अल्पविराम
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
किसी शब्द के समान अर्थ बतलाने, समान मूल्य या मान का बोध करने हेतु किस चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: =
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
काव्य में दोहा, सोरठा, चौपाई के चरणों के अंत में किस प्रकार के विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: पूर्णविराम
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
वाक्य के भीतर एक ही प्रकार के शब्दों को अलग करने में किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: अल्पविराम
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
जिन पदों के दोनों खंड प्रधान हो और जिनमें ‘और’ शब्द लुप्त हो, वहाँ कौन-सा चिह्न प्रयुक्त होगा?
सही उत्तर: -
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)
समानाधिकरण उपवाक्यों के बीच जब कोई संयोजक चिह्न न हो, तो वहाँ किस चिह्न का प्रयोग होता है?
सही उत्तर: अल्पविराम
स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - II)