⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विराम-चिह्न PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर General Hindi के विराम-चिह्न से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 60 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

किस वाक्य में विराम चिह्नों का सही प्रयोग नहीं हुआ है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aहे प्रभो ! मुझे शक्ति दो।
Bवह घर आया या नहीं ?
Cराम-राम ! उसने यह क्या कर दिया ?
Dतुम समझते हो कि वह निरा बालक है, परंतु वह ___।

सही उत्तर: राम-राम ! उसने यह क्या कर दिया ?

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

42

सही विराम चिह्न युक्त वाक्य कौन सा है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aगुरुवार 20 मार्च, से परीक्षाएँ प्रारंभ होंगी।
Bवह नहीं जानता कि मैं क्या चाहता हूँ ?
Cसूर्यास्त हुआ, आकाश लाल हुआ, पक्षी घोंसलों में लौट आए, और धीरे-धीरे अँधेरा फैलने लगा।
Dवह ऐसा क्यों कहता है, कि हम वहाँ नहीं जाएँगे ?

सही उत्तर: वह ऐसा क्यों कहता है, कि हम वहाँ नहीं जाएँगे ?

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

43

किस विकल्प में मनोविकार और उसे व्यंजित करने वाला विस्मयादिबोधक शब्द असंगत है ?

📋 पूछा गया: Police SI 14 September 2021 (Hindi)
Aहर्ष – वाह वा !
Bशोक – हाय !
Cतिरस्कार – ओहो !
Dआश्चर्य – क्या !

सही उत्तर: तिरस्कार – ओहो !

📋

स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Hindi)

44

विस्मयादिबोधक शब्दों के संबंध में कौन सा कथन सही है -

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
Aये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।
Bये वाक्य-रचना के अनिवार्य घटक हैं।
Cये केवल शोक और घृणा का भाव प्रकट करते हैं।
Dइनमें वचन के अनुसार विकार होता है

सही उत्तर: ये प्रायः वाक्य के प्रारंभ में आते हैं।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)

45

निम्नलिखित में गलत कथन है :

📋 पूछा गया: Police SI 13 September 2021 (Hindi)
Aअल्पविराम से अधिक और पूर्ण विराम से कम समय तक ठहरने के लिए अर्द्धविराम का प्रयोग किया जाता है।
Bविषय विभाजन में क्रमसूचक अंकों या अक्षरों के साथ कोष्ठक का प्रयोग किया जाता है।
Cजिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।
Dवाक्य के अंत में, प्रश्नसूचक या विस्मयसूचक चिह्न आने पर पूर्ण विराम नहीं लगाया जाता है।

सही उत्तर: जिन वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्दों का अर्थ संबंधवाचक शब्दों जैसा होता है, उनके अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगाया जाता है।

📋

स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Hindi)

46

‘क्या आप खाना खाएंगी’ में अपेक्षित विराम चिह्न है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)
Aप्रश्नवाचक
Bविस्मयादिबोधक
Cपूर्ण विराम
Dअल्पविराम

सही उत्तर: प्रश्नवाचक

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)

47

हर्ष, शोक और आश्चर्य की स्थिति में प्रयुक्त होता है-

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)
Aहंसपद
Bविस्मयादिबोधक चिह्न
Cयोजक चिह्न
Dपूर्ण विराम

सही उत्तर: विस्मयादिबोधक चिह्न

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)

48

कथन को उद्धृत करने के लिए विराम चिहन अपेक्षित है--

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)
Aयोजक चिह्न
Bउद्धरण चिह्न
Cप्रश्नवाचक चिह्न
Dविस्मयादिबोधक चिहन

सही उत्तर: उद्धरण चिह्न

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)

49

निम्न में से विस्मयादिबोधक चिह्न है -

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)
A!
B?
C
D;

सही उत्तर: !

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)

50

निम्न में से किस विराम चिह्न का प्रयोग एकाधिक पदबंधों को अलग दिखाने के लिए होता है?

📋 पूछा गया: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)
Aउद्धरण चिहन
Bविस्मयादिबोधक चिह्न
Cअल्प विराम
Dप्रश्नवाचक चिह्न

सही उत्तर: अल्प विराम

📋

स्रोत: Stenographer Comp. Exam - 2011 (Paper II)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams