PYQ Practice
202 Questions · 21 Pages
किसी व्यक्ति का वेतन 20% कम किया गया। उसके घटे हुए वेतन में कितने प्रतिशत वृद्धि की जाए कि बढ़ा हुआ वेतन उसके मूल वेतन के बराबर हो जाए?
यदि चावल के मूल्य में 30% की वृद्धि और किसी परिवार द्वारा उसकी खपत में 20% की वृद्धि हो जाए, तो उस परिवार के चावल पर होने वाले व्यय में प्रतिशत (%) वृद्धि क्या होगी?
किसी परीक्षा में सुधा को 34% अंक प्राप्त हुए और वह 18 अंकों से अनुत्तीर्ण रही तथा अनीता को 52% अंक प्राप्त हुए जो सुधा के अंकों से 162 अधिक थे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम प्राप्तांकों का प्रतिशत ज्ञात करें।
किसी वस्तु के मूल्य में 18% की वृद्धि की गई। बिक्री में कमी आने के कारण, बाद में इसे 20% घटा दिया गया। वस्तु के मूल्य में आए परिवर्तन का प्रतिशत ज्ञात करें।
यदि x का 60%, y तथा z के योग के 10% के बराबर और x का 72%, y तथा z के अन्तर के 24% के बराबर हो, तो निम्न में से x : y : z के बराबर कौन सा है -
किसी एक ब्रांड की चाय का मूल्य 8% घटने के कारण अजय ₹ 460 में 125 ग्राम अधिक चाय खरीद पाता है। चाय का प्रति किग्रा घटा हुआ मूल्य है:
जब किसी भिन्न के अंश को 15% कम कर दिया जाए और हर को 10% कम कर दिया जाए, तो भिन्न 2/9 हो जाती है। मूल भिन्न है:
किसी विशेष ब्रांड की एक वस्तु के मूल्य में 30% वृद्धि होने पर वस्तु की बिक्री में 20% कमी आ गई। कुल राजस्व में कितने प्रतिशत परिवर्तन हुआ -
यदि 375 का 20% + 450 का 18% = 400 का k% है, तो k का मान ज्ञात करें।
दो प्रत्याशियों के बीच हुए चुनाव में एक प्रत्याशी को, डाले गए कुल मतों का 35% मत मिले और वह 2760 मतों से चुनाव हार गया। डाले गए मतों की संख्या ज्ञात करें।