PYQ Practice
202 Questions · 21 Pages
यदि P का 15% = Q का 25% = R का 35% है, तो P : Q : R ज्ञात करें।
यदि किसी वर्ग की प्रत्येक भुजा को 20% बढ़ाया जाए, तो वर्ग के क्षेत्रफल में वृद्धि प्रतिशत है :
किसी संख्या का 75%, 75 में जोड़ने पर परिणाम वही संख्या आता है। वह संख्या है :
एक विद्यालय में लड़कियों की संख्या, लड़कों की संख्या से 25% अधिक है तथा विद्यार्थियों की कुल संख्या 1620 है। यदि 60 और लड़कियाँ विद्यालय में प्रवेश लेती हैं तथा 80 लड़के विद्यालय छोड़ देते हैं, तो लड़कों की संख्या का लड़कियों की संख्या के साथ अनुपात होगा :
रिया ने एक परीक्षा में 25% अंक प्राप्त किए और वह 15 अंकों से अनुत्तीर्ण रह गई जबकि नैंसी ने उसी परीक्षा में 40% अंक प्राप्त किए जो न्यूनतम उत्तीर्णांकों से 15 अंक अधिक हैं। न्यूनतम उत्तीर्णांक हैं :
दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव में, एक प्रत्याशी को मान्य मतों का 55% मत मिले, जबकि 20% मत अमान्य पाए गए। यदि डाले गए मतों की कुल संख्या 7500 थी, तो दूसरे प्रत्याशी को मिले मान्य मतों की संख्या ज्ञात करें।
अमित अपने वेतन का 35% भाग भोजन पर तथा 25% भाग बच्चों की शिक्षा पर व्यय करता है। वह शेष धन का 80% भाग घर के किराए पर व्यय करता है। इसके बाद वेतन का कितना प्रतिशत उसके पास शेष बचता है -
128 का पाँच-आठवाँ, 80 के चार-पाँचवें से कितना प्रतिशत अधिक है -
किसी संख्या का 65% और उसी संख्या का 35% का अंतर 336 है। उस संख्या का 8% कितना है -
50 का कितना प्रतिशत 12 है -