PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
₹ P धनराशि पर R% वार्षिक दर से 2 वर्षों में साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर क्या है? a. PR/10000 b. 2PR/100 c. (PR/100)² d. P(R/100)² नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
₹ 10,000 की धनराशि को 8.5% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 1 वर्ष 3 माह के लिए निवेशित करने पर देय चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा? (निकटतम पूर्णांक तक) a. ₹ 1,080 b. ₹ 1,056 c. ₹ 1,050 d. ₹ 1,060 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
सूची I को सूची II से सुमेलित करें। सूची I (परिस्थिति) सूची II (चक्रवृद्धि ब्याज) (a) 10% वार्षिक दर पर 3 वर्षों के लिए वार्षिक संयोजित ₹ 10,000 (i) ₹ 3,310 (b) 10% वार्षिक दर पर 3 वर्षों के लिए छमाही संयोजित ₹ 10,000 (ii) ₹ 3,401 (c) 5% वार्षिक दर पर 3 वर्षों के लिए वार्षिक संयोजित ₹ 10,000 (iii) ₹ 1,576.25 (d) 5% वार्षिक दर पर 4 वर्षों के लिए वार्षिक संयोजित ₹ 10,000 (iv) ₹ 2,155.06 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
एक कतिपय राशि साधारण ब्याज दर पर 3 वर्ष में ₹ 29,040 तथा उसी ब्याज दर पर 5 वर्ष में ₹ 32,400 हो जाती है। वह राशि ज्ञात करें।
अमित ने ₹ 9,400 की राशि साधारण ब्याज दर 3%, 4% और 5% की कुल तीन अलग-अलग योजनाओं में निवेश की। एक वर्ष के अंत में उसे उन तीनों निवेशों से बराबर ब्याज मिला। 3% ब्याज दर पर कितनी राशि निवेश की गई -
एक मूलधन साधारण ब्याज दर से 3 वर्षों में ₹ 14,160 हो जाता है। यदि ब्याज दर में मूल दर के 25% की वृद्धि की जाती है, तो वही मूलधन समान समय में ₹ 14,700 हो जाता है। मूल ब्याज दर है :
यदि किसी धनराशि पर 10% वार्षिक दर से 1½ वर्ष के लिए अर्धवार्षिक संयोजित हो रहे चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज में अंतर ₹ 244 है, तो वह धनराशि ज्ञात करें।
₹ 4,080 को अजय और विजय के बीच इस प्रकार बाँटा गया कि चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश करने पर 10 वर्ष पश्चात् अजय को मिलने वाली कुल धनराशि, 11 वर्ष पश्चात् विजय को मिलने वाली कुल धनराशि के बराबर हो, जब ब्याज 4% वार्षिक दर से प्रति वर्ष संयोजित होता है। अजय का भाग है:
अखिलेश ने कुछ राशि चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार ली और उसे 3 बराबर वार्षिक किश्तों, प्रत्येक ₹ 46,305 में लौटा दिया। यदि 5% दर से ब्याज वसूला गया, तो उधार ली गई राशि ज्ञात करें।
साधारण ब्याज पर एक निश्चित धनराशि 5 वर्ष में ₹ 13,080 और 8 वर्ष में ₹ 16,023 हो जाती है। ब्याज की वार्षिक दर है :