PYQ Practice
264 Questions · 27 Pages
विनय ने कुल ₹ 25,000 की राशि का कुछ भाग साधारण ब्याज पर और शेष भाग चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया। यदि ब्याज की दर 10% वार्षिक है और 2 वर्ष के अंत में उसे कुल ₹ 5,150 ब्याज मिला, तो चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश की गई राशि ज्ञात करें।
यदि किसी राशि पर 7% वार्षिक दर से दूसरे वर्ष में अर्जित चक्रवृद्धि ब्याज ₹ 15,729 है, तो राशि है :
एक व्यक्ति ने ₹ 25,000 की राशि दो भागों में साधारण ब्याज पर ऋण पर दी, एक भाग 8% वार्षिक पर और दूसरा भाग 10% वार्षिक पर। यदि ब्याज की प्रभावी दर 8.7% वार्षिक रही, तो 10% पर दिए गए ऋण की राशि क्या है -
₹ 60,000 की राशि पहले वर्ष के लिए 4% की दर से और दूसरे वर्ष के लिए 5% की दर से चक्रवृद्धि ब्याज पर उधार ली गई। दो वर्ष के अंत में देय चक्रवृद्धि ब्याज है :
कुछ धनराशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में स्वयं की 60% बढ़ जाती है। ₹ 12,250 पर 2 वर्ष में इसी ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा -
कोई धनराशि चक्रवृद्धि ब्याज की किसी दर पर 3 वर्ष में ₹ 6,65,500 और 5 वर्ष में ₹ 8,05,255 हो जाती है। यदि ब्याज वार्षिक संयोजित हो रहा है, तो वह राशि क्या है -
कितने समय में कोई धनराशि साधारण ब्याज पर 10% वार्षिक दर से स्वयं की तीन गुनी हो जाएगी -
₹ 2,500 की राशि साधारण ब्याज पर 3 वर्ष में ₹ 3,250 हो जाती है। इसी राशि पर, इसी दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज क्या होगा -
भुवन ने कुल ₹ 20,000 की राशि का कुछ भाग साधारण ब्याज पर और शेष भाग चक्रवृद्धि ब्याज पर निवेश किया। यदि ब्याज की दर 10% वार्षिक है और 2 वर्ष के अंत में उसे कुल ₹ 4120 ब्याज मिला, तो साधारण ब्याज पर निवेश की गई राशि ज्ञात करें।
किसी धनराशि पर 10% वार्षिक दर से 2 वर्षों के चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर ₹ 12.50 है। धनराशि ज्ञात कीजिए जबकि ब्याज की गणना वार्षिक है।