⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राष्ट्रपति PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Indian Polity के राष्ट्रपति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 122 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है -

Aअनुच्छेद 50
Bअनुच्छेद 61
Cअनुच्छेद 70
Dअनुच्छेद 78

सही उत्तर: अनुच्छेद 61

व्याख्या (Explanation)

भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61 में उल्लिखित है।

22

भारत के कौनसे राष्ट्रपति मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते हैं -

Aडाॅ शंकर दयाल शर्मा
Bडाॅ राजेन्द्र प्रसाद
Cडॅा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
Dडाॅ. चन्द्र शेखर

सही उत्तर: डॅा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

व्याख्या (Explanation)

डॉ. अब्दुल कलाम को उनके मिसाइल विकास में योगदान के लिए “मिसाइल मैन” कहा जाता है।

23

निम्नलिखित में से कौनसी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के अधिकार में नहीं है -

Aभारत का मुख्य न्यायाधीश
Bअध्यक्ष, वित आयोग
Cथल सेनाअध्यक्ष
Dलोकसभा अध्यक्ष

सही उत्तर: लोकसभा अध्यक्ष

व्याख्या (Explanation)

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लोकसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है, न कि राष्ट्रपति द्वारा।

24

भारत का राष्ट्रपति किसी चुनाव पद्धति द्वारा चुना जाता है -

Aएक व्यक्ति मत
Bजनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से
Cवंशवाद द्वारा
Dअनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा

सही उत्तर: अनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान के अनुच्छेद 55 (3) के अनुसार, राष्ट्रपतीय निर्वाचन एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुरूप किया जाएगा और ऐसे निर्वाचन में गोपनीय मतपत्रों द्वारा मतदान किया जाएगा। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन राष्ट्रपति के पद का निर्वाचन कराने का अधिकार भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।

25

निम्न में से कौन भारत के राष्ट्रपति की इच्छा तक ही पद पर बने रह सकते हैं -

Aराज्यपाल
Bनिर्वाचन आयुक्त
Cउच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
Dलोकसभा अध्यक्ष

सही उत्तर: राज्यपाल

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 156 के अनुसार, राज्यपाल राष्ट्रपति की इच्छापर्यंत अपने पद पर बने रहते हैं।

26

भारत में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था -

A1962
B1965
C1968
D1972

सही उत्तर: 1962

व्याख्या (Explanation)

भारत-चीन युद्ध के दौरान 26 अक्टूबर 1962 को भारत में पहला राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था।

27

राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत करता है -

A8
B10
C12
D15

सही उत्तर: 12

व्याख्या (Explanation)

भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवाओं में उनके योगदान के लिए छह साल के कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए बारह सदस्यों को नामित करते हैं। भारतीय संविधान की चौथी अनुसूची, अनुच्छेद 4(1) और 80(2) के अनुसार राष्ट्रपति के पास यह शक्ति है।

28

राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्ष के लिए किया जाता है -

A2 वर्ष
B3 वर्ष
C5 वर्ष
D6 वर्ष

सही उत्तर: 5 वर्ष

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 56 के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 से 62 (article 52 to 62 in hindi) के अनुसार राष्ट्रपति का पद एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है। अनुच्छेद 52 भारत में राष्ट्रपति पद का प्रावधान करता है, जबकि अनुच्छेद 53 से 62 तक राष्ट्रपति के कार्य, शक्तियों, कार्यकाल और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारों का उल्लेख किया गया है।

29

राष्ट्रपति पद का चुनाव संचालित किया जाता है -

Aलोकसभा अध्यक्ष द्वारा
Bनिर्वाचन आयोग द्वारा
Cमंत्रीमण्डल द्वारा
Dन्यायालय द्वारा

सही उत्तर: निर्वाचन आयोग द्वारा

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन राष्ट्रपति के पद का निर्वाचन कराने का अधिकार भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।

30

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे -

Aडाॅ. एस. राधाकृष्णन
Bडाॅ. राजेन्द्र प्रसाद
Cवी. वी. गीरी
Dजे. बी. कृपलानी

सही उत्तर: डाॅ. एस. राधाकृष्णन

व्याख्या (Explanation)

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 1952 में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वह 1952 से 1962 तक उपराष्ट्रपति रहे और बाद में 1962 से 1967 तक भारत के राष्ट्रपति बने।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams