⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राष्ट्रपति PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Indian Polity के राष्ट्रपति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 122 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

भारत के निर्वाचन आयोग को उपराष्ट्रपति चुनाव कराने का अधिकार किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्राप्त है -

Aअनुच्छेद 320
Bअनुच्छेद 321
Cअनुच्छेद 323
Dअनुच्छेद 324

सही उत्तर: अनुच्छेद 324

व्याख्या (Explanation)

भारत के निर्वाचन आयोग को अनुच्छेद 324 के अंतर्गत उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन कराने का अधिकार प्राप्त है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए निर्वाचन राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों, अर्थात् राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति निर्वाचन नियमावली, 1974 द्वारा नियंत्रित होता है।

32

भारत के संविधान के अनुसार, यदि कोई प्रश्न उठता है कि संसद के किसी भी सदन का कोई सदस्य अनुच्छेद 102 के खंड में उल्लिखित किसी भी अयोग्यता के अधीन हो गया है या नहीं, तो इस प्रश्न को निर्णय के लिए किसके पास भेजा जाएगा -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aराष्ट्रपति
Bलोकसभा अध्यक्ष
Cभारत का निर्वाचन आयोग
Dविधि और न्याय मंत्रालय, विधायी विभाग

सही उत्तर: राष्ट्रपति

व्याख्या (Explanation)

भारत के संविधान का अनुच्छेद 103 - सदस्यों की अयोग्यता के प्रश्नों पर निर्णय:यदि कोई प्रश्न उठता है कि क्या संसद के किसी भी सदन का सदस्य अनुच्छेद 102 के खंड (1) में उल्लिखित किसी भी अयोग्यता के अधीन हो गया है, तो प्रश्न राष्ट्रपति के निर्णय के लिए भेजा जाएगा और उसका निर्णय अंतिम होगा। ऐसे किसी भी प्रश्न पर कोई निर्णय देने से पहले राष्ट्रपति निर्वाचन आयोग की राय प्राप्त करेंगे और उस राय के अनुसार कार्य करेंगे।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

33

भारत की संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) राष्ट्रपति का अभिभाषण चूँकि सरकार का नीति वक्तव्य होता है इसलिए सरकार ही इसका मसौदा तैयार करती है। अभिभाषण की विषय-वस्तु के लिए राष्ट्रपति नहीं, बल्कि सरकार जिम्मेदार होती है। (II) साधारण निर्वाचन के पश्चात् राष्ट्रपति का अभिभाषण केवल लोकसभा में होता है। सही विकल्प का चयन कीजिए :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aकेवल (I) सही है।
Bकेवल (II) सही है।
C(I) एवं (II) दोनों सही हैं।
Dन तो (I), न ही (II) सही है।

सही उत्तर: केवल (I) सही है।

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रपति का अभिभाषण चूँकि सरकार का नीति वक्तव्य होता है इसलिए सरकार ही इसका मसौदा तैयार करती है। अभिभाषण की विषय-वस्तु के लिए राष्ट्रपति नहीं, बल्कि सरकार जिम्मेदार होती है। राष्ट्रपति, लोकसभा के साधारण निर्वाचन के पश्चात प्रथम सत्र और प्रत्येक वर्ष के प्रथम सत्र के आरंभ में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

34

संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति को राज्यसभा के लिए सदस्यों को नामित करने का अधिकार है -

Aअनुच्छेद 75
Bअनुच्छेद 90
Cअनुच्छेद 80
Dअनुच्छेद 85

सही उत्तर: अनुच्छेद 80

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत, राष्ट्रपति को कला, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सेवा और अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को राज्यसभा में नामित करने का अधिकार है। ये नियुक्तियां संसद के उच्च सदन में विविध दृष्टिकोण और विशेषज्ञता को शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। नामित सदस्यों की भूमिका विधायी चर्चाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने और राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श को समृद्ध करने की होती है।

35

भारत के राष्ट्रपति के विषय में निम्नलिखित कथनों को ध्यान से पढ़िये : (I) राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति को संबोधित त्यागपत्र द्वारा अपना पद त्याग सकती है। (II) राष्ट्रपति अपने इस त्यागपत्र की सूचना प्रधानमंत्री को भी देगा। सही कथन/कथनों को पहचानिये :

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aकेवल (I) सही है।
B(I) एवं (II) दोनों सही हैं।
Cकेवल (II) सही है।
Dन तो (I), न ही (II) सही है।

सही उत्तर: केवल (I) सही है।

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 56 भारत के राष्ट्रपति के कार्यकाल के बारे में प्रावधान प्रदान करता है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति को पाँच साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति को त्यागपत्र दे सकता है। लेकिन त्यागपत्र की सूचना प्रधानमंत्री को देने का कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

36

भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत, ‘राष्ट्रपति के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी न्यायालय में किसी भी प्रकार की दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी या चालू नहीं रखी जाएगी’ -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)
A361 - ख
B361 - क
C361 (2)
D361 (4)

सही उत्तर: 361 (2)

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 361(2) में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ किसी भी न्यायालय में कोई दांडिक कार्यवाही (criminal proceedings) शुरू नहीं की जा सकती या चालू नहीं रखी जा सकती। यह राष्ट्रपति को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करता है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-A)

37

भारत के 12वें राष्ट्रपति कौन थे - निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)
Aश्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल
Bडॉ.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Cश्री प्रणब मुखर्जी
Dश्रीमती द्रोपदी मूर्मु

सही उत्तर: श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल

व्याख्या (Explanation)

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई 2012 तक इस पद पर कार्य किया।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 1 Shift I)

38

भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aभारत के राष्ट्रपति का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के सदस्यों द्वारा क़िया जाता है जिसमें (ए) संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य और (बी) राज्यों की विधान सभाओं और विधान सभा वाले केंद्रशासित प्रदेशों के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं।
Bनिर्वाचक मंडल के प्रत्येक सदस्य के लिए वोट का मूल्य 1971 की जनसंख्या जनगणना के आधार पर तय किया जाता है और यह तब तक जारी रहेगा जब तक वर्ष 2026 के बाद पहली जनगणना की जनसंख्या प्रकाशित नहीं हो जाती है।
Cचुनाव एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार आयोजित किए जाते हैं।
Dकिसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।

सही उत्तर: किसी राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के उतने मत होंगे जितने कि एक सौ के गुणित उस भागफल में हों जो राज्य की जनसंख्या को उस विधान सभा के निर्वाचित सदस्यों की कुल संख्या से भाग देने पर आये।

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधायकों की वोट वैल्यू वर्ष 1971 की जनगणना और विधायकों की संख्या के लिहाज से होती है। राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों की वोट वैल्यू वर्ष 1971 की जनगणना के आधार पर तय की गई है। प्रदेश की कुल जनसंख्या में विधायकों की संख्या गुणा 1000 का भाग दिया जाता है। इसके बाद जो संख्या प्राप्त होती है। वही एक विधायक की वोट वैल्यू होती है। वर्ष 1971 में राजस्थान की जनसंख्या 2,57,65,806 थी। इसमें विधायकों की कुल संख्या 200 से भाग देने पर संख्या 1,28,829.03 संख्या प्राप्त होती है। इसमें फिर से 1000 से भाग देने पर संख्या 128.82 आती है। इस तरह राजस्थान के विधायक के वोट की वैल्यू 129 तय हुई।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

39

जब राज्यों में संवधानिक तत्र की विफलता के कारण आपातकाल घोषित किया जाता है। यह किस अनुच्छेद से होता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
Aअनुच्छेद 360
Bअनुच्छेद 350
Cअनुच्छेद 352
Dअनुच्छेद 356

सही उत्तर: अनुच्छेद 356

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 356 तब लागू होता है जब राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाए और राष्ट्रपति शासन की आवश्यकता हो।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2

40

भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य सभा में कितने सदस्यों (MP) को मनोनीत किया जाता है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1
A18
B10
C12
D6

सही उत्तर: 12

व्याख्या (Explanation)

राष्ट्रपति राज्यसभा में 12 सदस्यों को नामित करते हैं, जो कला, साहित्य, विज्ञान, और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित होते हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams