⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राष्ट्रपति PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के राष्ट्रपति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 122 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करते हैं -

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aअनुच्छेद 72
Bअनुच्छेद 73
Cअनुच्छेद 70
Dअनुच्छेद 75

सही उत्तर: अनुच्छेद 75

व्याख्या (Explanation)

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 75 राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति का अधिकार प्रदान करता है।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

42

संविधान के अनुसार, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का अधिकार किसके पास है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
Aराज्य के राज्यपाल के पास
Bराज्य के मुख्यमंत्री के पास
Cभारत के राष्ट्रपति के पास
Dभारत के मुख्य न्यायाधीश के पास

सही उत्तर: भारत के राष्ट्रपति के पास

व्याख्या (Explanation)

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश और राज्य के राज्यपाल के परामर्श से की जाती है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)

43

संविधान के अनुसार, भारत के उपराष्ट्रपति को किसके द्वारा आधिकारिक पद से हटाया सकता है?

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
Aभारत के राष्ट्रपति द्वारा
Bलोकसभा द्वारा
Cराज्यसभा द्वारा
Dभारतीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा

सही उत्तर: राज्यसभा द्वारा

व्याख्या (Explanation)

भारत के उपराष्ट्रपति को राज्यसभा द्वारा पद से हटाया जा सकता है। उपराष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा में लाया जा सकता है और इसे लोकसभा की मंजूरी के बाद ही लागू किया जा सकता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

44

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को पद से हटाने का अधिकार किसके पास है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
Aसर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
Bकेवल राष्ट्रपति
Cकेवल संसद
Dसंसद और राष्ट्रपति दोनों

सही उत्तर: केवल संसद

व्याख्या (Explanation)

न्यायाधीश के निष्कासन की प्रक्रिया को संविधान में स्पष्ट रूप से परिभाषित किया गया है। राष्ट्रपति केवल तब ही निष्कासन का आदेश जारी कर सकते हैं जब इसे संसद के प्रत्येक सदन में पूरे सदस्यता के बहुमत से समर्थन प्राप्त हो।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)

45

राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु है :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A35 वर्ष
B30 वर्ष
C25 वर्ष
D21 वर्ष

सही उत्तर: 35 वर्ष

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

46

राज्य सभा में राष्ट्रपति कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A12
B14
C18
D16

सही उत्तर: 12

व्याख्या (Explanation)

संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्य सभा की अधिकतम सदस्य संख्या 250 निर्धारित की गई है, जिसमें से 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं और 238 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि होते हैं।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

47

राष्ट्रपति अपना त्याग पत्र देगा :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aप्रधानमंत्री को
Bउप-राष्ट्रपति को
Cसंसद को
Dभारत के मुख्य न्यायाधीश को

सही उत्तर: उप-राष्ट्रपति को

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

48

संविधान का अनुच्छेद 52 संबंधित है:

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aभारत का एक मुख्य चुनाव आयोग होग़ा।
Bभारत का एक मुख्य न्यायाधीश होगा।
Cराज्य का एक राज्यपाल होगा।
Dभारत का एक राष्ट्रपति होगा ।

सही उत्तर: भारत का एक राष्ट्रपति होगा ।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

49

अनुच्छेद 124 के अधीन राष्ट्रपति अपनी किस शक्ति का प्रयोग करता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aउच्चतम न्यायालय से परामर्श प्राप्त करना
Bनियन्त्रक एवं महालेखा परीक्षक की नियुक्ति
Cउच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति
Dउच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

सही उत्तर: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

50

भारत का राष्ट्रपति अपने कार्यालय शक्तियों और कर्तव्यों के पालना और उसके द्वारा किये जाने वाले किसी भी कार्य के लिए किसी भी न्यायालय में जवाबदेह नहीं होगा -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 361 के अंतर्गत
Bअनुच्छेद 364 के अंतर्गत
Cअनुच्छेद 363 के अंतर्गत
Dअनुच्छेद 362 के अंतर्गत

सही उत्तर: अनुच्छेद 361 के अंतर्गत

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams