⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

न्यायालय PYQ in Hindi - पेज 5

इस पेज पर Indian Polity के न्यायालय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 131 प्रश्नों में से यह पेज 5 है।

41

संविधान का अनुच्छेद 144 आदेशित करता है कि भारतीय राज्य क्षेत्र में सभी प्राधिकारी, सिविल एवं न्यायिक, निम्न के सहायक होंगे :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसंसद
Bप्रधानमंत्री
Cउच्चतम न्यायालय
Dराष्ट्रपति

सही उत्तर: उच्चतम न्यायालय

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

42

किस अनुच्छेद के तहत उच्चतम न्यायालय किसी मामले को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 141
Bअनुच्छेद 140
Cअनुच्छेद 139-क(2)
Dअनुच्छेद 139

सही उत्तर: अनुच्छेद 139-क(2)

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 139ए(2) सर्वोच्च न्यायालय को यह अधिकार देता है कि यदि वह न्याय के लिए ऐसा उचित समझे तो वह मामलों को एक राज्य से दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर सकता है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

43

उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीशों को अपनी शपथ या प्रतिज्ञान निम्नलिखित में से किसके समक्ष लेनी होती है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aलोकसभा के अध्यक्ष
Bभारत के प्रधानमंत्री
Cराज्य के गवर्नर
Dभारत के राष्ट्रपति

सही उत्तर: राज्य के गवर्नर

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

44

नई दिल्ली में उच्च्तम न्यायालय का स्थान (seat) है, न्यायालय किसी ऐसे स्थान पर बैठ सकता है जैसा

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aभारत के प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश के अनुमोदन से तय कर सकते हैं।
Bसमय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
Cमुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।
Dराष्ट्रपति तय कर सकते हैं।

सही उत्तर: समय-समय पर राष्ट्रपति के अनुमोदन के पश्चात् भारत के मुख्य न्यायाधीश तय कर सकते हैं।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

45

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का वेतन भारित है :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aभारत, और राज्य दोनों की संचित निधि पर
B50% भारत की संचित निधि और 50% राज्य की संचित निधि पर
Cराज्य की संचित निधि पर
Dभारत की संचित निधि पर

सही उत्तर: भारत की संचित निधि पर

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

46

निम्नलिखित में से कौन सा अनुच्छेद न्यायपालिका की स्वतंत्रता से संबंधित नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A79
B125
C50
D124

सही उत्तर: 79

व्याख्या (Explanation)

79: यह संसद के गठन से संबंधित है, न्यायपालिका से नहीं। संविधान के अनुच्छेद 79 के तहत संसद का गठन किया जाता है। अनुच्छेद 79 में कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी जिसमें राष्ट्रपति और दो सदनों को क्रमशः राज्यों की परिषद और लोक सभा के रूप में जाना जाएगा। 125: यह सुप्रीम कोर्ट जजों के वेतन से संबंधित है। 50: यह न्यायपालिका को कार्यपालिका से अलग करने से संबंधित है। 124: यह सुप्रीम कोर्ट के गठन से संबंधित है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

47

निम्नलिखित में से किसके द्वारा एक न्यायाधीश का स्थानान्तरण एक उच्च न्यायालय से दूसरे उच्च न्यायालय में किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aभारत के राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा के अध्यक्ष से परामर्श के पश्चात्।
Bभारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा भारत के राष्ट्रपति से परामर्श के पश्चात्।
Cभारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्बन्धित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।
Dभारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।

सही उत्तर: भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के पश्चात्।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

48

निम्नलिखित में से कौन सा एक अनुच्छेद भारत के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश से सम्बन्धित है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 128
Bअनुच्छेद 127
Cअनुच्छेद 126
Dअनुच्छेद 124

सही उत्तर: अनुच्छेद 126

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

49

उच्चतम न्यायालय को अतिरिक्त अधिकारिता किसके द्वारा प्रदान की जा सकती है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसंसद
Bमंत्री-परिषद
Cभारत के प्रधानमंत्री
Dभारत के राष्ट्रपति

सही उत्तर: संसद

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

50

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की सेवानिवृत्त होने की आयु क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A67 वर्ष
B62 वर्ष
C63 वर्ष
D65 वर्ष

सही उत्तर: 65 वर्ष

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams