⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

न्यायालय PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Indian Polity के न्यायालय से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 131 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

भारत के संविधान के अनुच्छेद 136 का अवलम्ब लिया जा सकता है :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aकिसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध
Bकेवल उच्च न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध
Cकेवल सभी न्यायालयों के निर्णय और आदेशों के विरुद्ध
Dकेवल न्यायालय और अधिकरण के निर्णय/पंचाट के विरुद्ध

सही उत्तर: किसी भी न्यायालय या अधिकरण के किसी निर्णय, डिक्री, अभिनिर्धारण, दण्डादेश या आदेश के विरुद्ध

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

52

भारत में राज्यों के बीच होने वाले आपसी विवाद उच्चतम न्यायालय में किस अधिकारिता के अधीन प्रस्तुत किए जाते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aमौलिक (मूल) अधिकारिता
Bपुनरवलोक़न अधिकारिता
Cपरामर्शात्मक अधिकारिता
Dअपीलीय अधिकारिता

सही उत्तर: मौलिक (मूल) अधिकारिता

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

53

श्रीमति सेलवी बनाम कर्नाटक राज्य ऐतिहासिक निर्णय ___ से सम्बन्धित है।

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aनिःशुल्क विधिक सहायता
Bनार्कोटेस्ट विश्लेषण
Cमुठभेड़ हत्या
Dमृत्युदण्ड़

सही उत्तर: नार्कोटेस्ट विश्लेषण

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

54

उच्चतम न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aकेन्द्रीयं मंत्री मण्डल द्वारा की जाती है।
Bभारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों के परामर्श से की जाती है।
Cभारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।
Dराष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय विधि मंत्री के परामर्श से की जाती है।

सही उत्तर: भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राष्ट्रपति की पूर्व अनुमति से की जाती है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

55

अनुच्छेद 143 के तहत किसी भी संदर्भ की सुनवाई के लिए बैठने वाले न्यायाधीशों की न्यूनंतम संख्या होगी :

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aसात
Bपाँच
Cतीन
Dदो

सही उत्तर: पाँच

व्याख्या (Explanation)

अनुच्छेद 143 के तहत, राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट से किसी कानूनी या तथ्यात्मक मामले पर सलाह मांग सकता है। ऐसी सलाहकारी सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट की न्यूनतम पाँच न्यायाधीशों की पीठ होनी चाहिए, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट के नियमों में निर्धारित है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

56

निम्नलिखित में से किस निर्णय में यह माना गया था कि अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालयों को प्रदत्त क्षेत्राधिकार को प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है, यदि वह उच्च न्यायालय से कम प्रभावशाली नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aएस.आर. बोम्मई बनाम भारत संघ
Bइन री विशेष न्यायालय विधेयक
Cएल. चंद्र कुमार बनाम भारत संघ
Dएस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ

सही उत्तर: एस.पी. संपत कुमार बनाम भारत संघ

व्याख्या (Explanation)

एस.पी. संपत कुमार मामले (1987) में सुप्रीम कोर्ट ने माना कि प्रशासनिक न्यायाधिकरण अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र का स्थान ले सकते हैं, बशर्ते वे समान रूप से प्रभावी हों। बाद में एल. चंद्र कुमार (1997) में इसे खारिज कर दिया गया।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

57

प्रख्यान (क) : उच्चतम न्यायालय की नियम बनाने की शक्ति भारत की संसद द्वारा बनाए गए किसी भी कानून के अधीन नहीं है। कारण (ख) : केवल एक निष्पक्ष और स्वतंत्र न्यायपालिका ही बिना किसी डर या पक्षपात के व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा कर सकती है।

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
A(क) और (ख) दोनों गलत हैं।
B(क) और (ख) दोनों सत्य हैं।
C(क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।
D(क) सत्य है, लेकिन (ख) गलत है।

सही उत्तर: (क) गलत है, लेकिन (ख) सत्य है।

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

58

संविधान के अनुच्छेद 145 के तहत उच्चतम न्यायालय की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया को विनियमित करने के नियम किसके द्वारा बनाए जाते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aभारत की संसद
Bउच्चतम न्यायालय अकेले
Cभारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय
Dभारत के राष्ट्रपति

सही उत्तर: भारत के राष्ट्रपति के अनुमोदन से उच्चतम न्यायालय

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

59

‘लोकतंत्र और संघवाद हमारे संविधान की अनिवार्य विशेषताएँ और इसकी संरचना का मूल ढाँचा है’ यह टिप्पणी एस.आर. बोम्मई मामले में किसके द्वारा की गई थी -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aन्यायमूर्ति एस.आर. पांडियन
Bन्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त
Cन्यायमूर्ति जे.एस. वर्मा
Dन्यायमूर्ति ए.एम. अहमदी

सही उत्तर: न्यायमूर्ति पी.बी. सावन्त

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

60

उच्चतम न्यायालय अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए ऐसा आदेश दे सकता है जो किसी भी मामले में पूर्ण न्याय करने के लिए आवश्यक है। यह शक्ति किस अनुच्छेद में प्रदत्त हैं -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aअनुच्छेद 124
Bअनुच्छेद 32
Cअनुच्छेद 142
Dअनुच्छेद 141

सही उत्तर: अनुच्छेद 142

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams