⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

जनहित याचिका PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Indian Polity के जनहित याचिका से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 48 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

सर्वोच्च न्यायालय ने निम्न में से किस निर्णय में कहा है कि प्रस्तावना संविधान का भाग नहीं है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024
Aसज्जन सिंह बनाम राजस्थान राज्य
Bगोलकनाथ बनाम राजस्थान राज्य
Cभारती चन्द्र भवन बनाम मैसूर राज्य
Dबेरुबारी मामला

सही उत्तर: बेरुबारी मामला

व्याख्या (Explanation)

बेरुबारी मामला, 1960: सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि ‘प्रस्तावना निर्माताओं के मस्तिष्क को खोलने की कुंजी है’, लेकिन इसे संविधान का हिस्सा नहीं माना जा सकता। इसलिये, यह न्यायालय में लागू नहीं किया जा सकता।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SANSKRIT EDU. DEPTT.) COMP. EXAM-2024

12

सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2024 में 1967 के किस ऐतिहासिक फैसले को खारिज कर दिया -

Aएस. अजीज बाशा बनाम भारत सरकार
Bकेशवानंद भारती बनाम केरल राज्य
Cगोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
Dमिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ

सही उत्तर: एस. अजीज बाशा बनाम भारत सरकार

व्याख्या (Explanation)

सर्वोच्च न्यायालय की सात न्यायधीशों की पीठ ने 4-3 के बहुमत से एस0 अजीज बाशा बनाम भारत सरकार मामले में 1967 के उस फैसले को आज खारिज कर दिया, जो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने से इनकार करने का आधार बना था। वर्ष 1967 के फैसले में कहा गया था कि क़ानून द्वारा स्थापित कोई संस्था अल्पसंख्यक संस्था होने का दावा नहीं कर सकती। शीर्ष अदालत ने आज कहा कि किसी भी संस्था का अल्पसंख्यक दर्जा इसलिए वापस नहीं लिया जा सकता कि उसकी स्थापना वैधानिक व्यवस्था द्वारा की गई थी। पीठ में बहुमत ने माना कि न्यायालय को यह जांच करनी चाहिए कि विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की और इसके पीछे किसकी “सोच” थी। यदि यह जांच अल्पसंख्यक समुदाय की ओर इशारा करती है, तो संस्था संविधान के अनुच्छेद 30 के अनुसार अल्पसंख्यक दर्जे का दावा कर सकती है। पीठ का नेतृत्व करने वाले मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि इस मामले में तीन असहमति वाले फैसलों सहित चार अलग-अलग राय हैं।

13

सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई, 2022 को अपनी रजिस्ट्री को वैवाहिक मुकदमेबाजी में फंसे व्यक्तियों के व्यक्तिगत विवरण को हटाने के लिए एक तंत्र बनाने का आदेश दिया। यह निर्णय किस अधिकार को ‘निजता के अधिकार’ के भाग के रूप में मान्यता देने के लिए लिया गया था -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)
Aशक्ति विभाजन का अधिकार
Bजीने का अधिकार
Cभूल जाने का अधिकार
Dधर्म का अभ्यास करने का अधिकार

सही उत्तर: भूल जाने का अधिकार

व्याख्या (Explanation)

वैवाहिक मुकदमेबाजी में शामिल व्यक्तियों के व्यक्तिगत विवरण को हटाने का सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय निजता के अधिकार की मान्यता है। यह अधिकार एक मौलिक अधिकार है जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है। अदालत का फैसला पुट्टास्वामी मामले (2017) में ऐतिहासिक फैसले के अनुरूप है। भूलने का अधिकार एक अपेक्षाकृत नई अवधारणा है जो डिजिटल युग में उभरी है। यह किसी व्यक्ति के इंटरनेट से व्यक्तिगत जानकारी को हटाने का अनुरोध करने के अधिकार को संदर्भित करता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L2)

14

उच्च न्यायालय ने किस अनुच्छेद के तहत रिट (याचिका) जारी कर सकते हैं -

📋 पूछा गया: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
A220
B221
C213
D226

सही उत्तर: 226

व्याख्या (Explanation)

उच्च न्यायालय अनुच्छेद 226 के तहत रिट (याचिका) जारी कर सकते हैं। संविधान का अनुच्छेद 226 उच्च न्यायालयों को संविधान के भाग III के तहत दिए गए मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन और संरक्षण के लिए ये रिट जारी करने की शक्ति प्रदान करता है।

📋

स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)

15

निंम्नंलिखिंत में से कौन सा मामला न्यायालय कार्यवाही के साधे प्रसारण से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aके. ए. अब्बास बनाम भारत संघ
Bमनोहर लाल शर्मा बनाम संजय लीला भंसाली
Cस्वप्निल त्रिपाठी बनाम भारतीय उच्चतम न्यायालय
Dअबु मुजाहिद बनाम महाराष्ट्र राज्य

सही उत्तर: स्वप्निल त्रिपाठी बनाम भारतीय उच्चतम न्यायालय

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

16

मूल अधिकारों से सम्बन्धित निम्नांकित निर्णयों का सही कालानुक्रम चुनिए - अ गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य ब केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य स मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ द ए. के. गोपालन बनाम मद्रास राज्य सही उत्तर का चयन कीजिए -

Aद, ब, स, अ
Bअ, ब, स, द
Cद, अ, ब, स
Dद, स, ब, अ

सही उत्तर: द, अ, ब, स

17

अनुच्छेद 19(1)(g) व अनुच्छेद 21 के अधीन कार्य स्थल पर कार्यरत (कामकाजी) महिला के यौन उत्पीड़न को मूल अधिकार का अतिक्रमण किस मामले में माना गया -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aमेनका गाँधी बनाम भारत संघ
Bनरगेश मिर्ज़ा वाद
Cविशाका बनाम राजस्थान राज़्य
Dसरला मुद्गल बनाम भारत संघ (यूनियन ऑफ इण्डियां)

सही उत्तर: विशाका बनाम राजस्थान राज़्य

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

18

भारत के संविधान के अनुच्छेद 21- में “चिकित्सक की सहायता” का अधिकार सम्मिलित है। निम्नलिखित में से किस वाद में ऐसा निर्णय हुआ था -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aपरमानन्द कटारा बनाम भारत संघ
Bसुनिल बत्रा बनाम दिल्ली प्रशासन
Cहॉस्कोट बनाम महाराष्ट्र राज्य
Dचार्ल्स शोभराज बनाम सुपरिटेंडेंट ऑफ सेन्ट्रल जेल

सही उत्तर: परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

19

निम्नलिखित में से कौन सा मामला अनुच्छेद 21 के उल्लंघन पर मुआवजे के भुगतान से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aना तो रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और ना भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
Bदोनों रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
Cभीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य
Dरूदल शाह बनाम बिहार राज्य

सही उत्तर: दोनों रूदल शाह बनाम बिहार राज्य और भीमसिंह बनाम जम्मू-कश्मीर राज्य

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

20

निंम्नलिखित में से कौन सा मामला 'तीसरे लिंग समुदाय' के अधिकारों से संबंधित है -

📋 पूछा गया: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)
Aतहसीन पूनावाला बनाम भारत संघ
Bराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ (2014)
Cलिली थॉमस बनाम भारत संघ (2013)
Dरामबिलास सिंह बनाम बिहार राज्य (1989)

सही उत्तर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ (2014)

📋

स्रोत: Junior Legal Officer - 2023 (Paper-1) (Constitution of India)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams