⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भौतिक विशेषताएं PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

कर्क रेखा के उत्तर में होने के कारण जलवायु की दृष्टि से राज्य का अधिकांश भाग ............ कटिबंध में स्थित है -

Aउपोष्ण
Bशीत कटिबंध
Cउष्ण कटिबंध
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: उपोष्ण

व्याख्या (Explanation)

कर्क रेखा के उत्तर में पड़ने के कारण राज्य का अधिकांश भाग उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आता है।

102

राजस्थान के निम्न में से किस जिले से कर्क रेखा गुजरती है -

Aडूंगरपुर
Bउदयपुर
Cप्रतापगढ़
Dझालावाड़

सही उत्तर: डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।

103

राजस्थान के नक्शे पर निम्नलिखित में से कौनसा सुदूर दक्षिण में स्थित है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(welder)
Aमेड़ता सिटी
Bसोजत
Cमारवाड़ जंक्शन
Dराजसमन्द

सही उत्तर: राजसमन्द

व्याख्या (Explanation)

मेड़ता सिटी नागौर में है, सोजत और मारवाड़ जंक्शन पाली जिले के ऊपरी हिस्से में है। वहीं राजसमंद तहसील राजसमंद जिले के नीचले हिस्से में स्थित है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(welder)

104

राजस्थान का क्षेत्रफल निम्नलिखित यूरोपीय देशों में से किनके क्षेत्रफल के लगभग बराबर है - अ. नार्वे ब. बेल्जियम स. स्विट्जरलैण्ड द. पोलैण्ड कूट -

📋 पूछा गया: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)
Aअ, ब एवं द
Bअ एवं स
Cब एवं द
Dअ एवं द

सही उत्तर: अ एवं द

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है जो पश्चिमी देशों इटली (3, 01,200 किमी²), नॉर्वे (3,24,200 किमी²), पोलैंड (3,12,600 किमी²) के समान है।

📋

स्रोत: 2nd Grade Teacher (SANSKRIT EDUCATION) Comp. Exam-2018 (Group -B)

105

क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नांकित में से कौन-सा राजस्थान के बाद सबसे बड़ा राज्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(copa)
Aउत्तर प्रदेश
Bमध्य प्रदेश
Cआन्ध्र प्रदेश
Dमहाराष्ट्र

सही उत्तर: मध्य प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(copa)

106

भूमध्य रेखा व ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान कौनसे गोलार्द्र में स्थित है -

Aउत्तरी-पूर्वी
Bउत्तरी-पश्चिमी
Cदक्षिणी-पूर्वी
Dदक्षिणी-पश्चिमी

सही उत्तर: उत्तरी-पूर्वी

व्याख्या (Explanation)

भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।

107

राज्य की पूर्वी व पश्चिमी सीमा के स्थानीय समय में अंतर लगभग है -

A20 मिनट का
B36 मिनट का
C42 मिनट का
D60 मिनट का

सही उत्तर: 36 मिनट का

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। राज्य का देशान्तरीय विस्तार लगभग 9°(8° 47′), प्रत्येक देशांतर के मध्य 4 मिनट का अंतर है।, अतः 9 * 4 = 36 मिनट

108

राजस्थान के सर्वाधिक निकट बन्दरगाह है -

Aतूतीकोकोरन
Bकाण्डला
Cपारादीप
Dकोचीन

सही उत्तर: काण्डला

व्याख्या (Explanation)

राज्य का सबसे नजदीक बन्दरगाह कांडला(गुजरात) है।

109

राजस्थान किस देश से पांच गुना बड़ा है -

Aश्रीलंका
Bजर्मनी
Cअमेरीका
Dनेपाल

सही उत्तर: श्रीलंका

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो - राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।

110

राजस्थान राज्य का पूर्व-पश्चिम व उत्तर-दक्षिण देशांतरीय तथा अंक्षाशीय विस्तार है -

A7º 09′ तथा 7º 47′
B8º 47′ तथा 7º 09′
C7º 47′ तथा 8º 09′
D8º 09′ तथ 8º 47′

सही उत्तर: 8º 47′ तथा 7º 09′

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। राजस्थान का अक्षांशीय अंतराल - 7०9' राजस्थान का देशान्तरीय अंतराल - 8०47'

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams