भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है -
सही उत्तर: 5 1/2 घण्ट
व्याख्या (Explanation)
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है। भारत का मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है -
सही उत्तर: 5 1/2 घण्ट
व्याख्या (Explanation)
भारतीय मानक समय ग्रीनविच मीन टाइम से कितने घण्टे आगे है। भारत का मानक समय 82½ पूर्वी देशांतर के अनुरूप है।
पृथ्वी की आकृति है -
सही उत्तर: जियॉइड
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वी आकार में गोलाकार दिखती है, लेकिन यह एक आदर्श क्षेत्र नहीं है । यह पृथ्वी के घूर्णन के कारण बाहरी बल के कारण भूमध्य रेखा पर ऊपर और नीचे (दक्षिण और उत्तरी ध्रुव के पास) और उभारों पर थोड़ा चपटा होता है। जियॉइड आकार पूरी तरह से गोलाकार नहीं है ।
राजस्थान की लम्बाई व चौड़ाई में अन्तर है -
सही उत्तर: 43 किमी.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है। पुर्व से पश्चिम तक चौड़ाई 869 कि. मी. व विस्तार पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) से पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) तक है। राज्य की पूर्व से पश्चिम चौड़ाई और उत्तर से दक्षिण लम्बाई में 43 किमी. का अंतर है। पूर्व से पश्चिम व उत्तर से दक्षिण को मिलाने वाली रेखाएं नागौर जिले में एक दुसरे को काटती है।
राजस्थान राज्य का देशान्तरीय विस्तार है -
सही उत्तर: 69º 30′ से 78º 17′ पूर्व
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
राजस्थान का क्षेत्रफल भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है -
सही उत्तर: 10.41
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश क्या है -
सही उत्तर: 23º 3′ उत्तरी
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। अतः राजस्थान का दक्षिणतम अक्षांश 23० 3' उत्तरी अक्षांश है।
स्रोत: Librarian Grade III 2018
भारत में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति है -
सही उत्तर: उत्तर पश्चिम भाग
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2011
जयपुर कितने डिग्री देशान्तर पर स्थित है -
सही उत्तर: 76º पू. दे.
व्याख्या (Explanation)
जयपुर लगभग 76º पूर्वी देशांतर पर स्थित है।
किस जिले का अक्षांशीय विस्तार 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश है -
सही उत्तर: गंगानगर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान का अक्षांशीय विस्तार 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') के मध्य हैै। गंगानर राजस्थान का सबसे ऊपरी जिला है। इस प्रकार इनमें केवल गंगानर का अक्षांशीय विस्तार ही 28º 4′ से 30º 6′ उत्तरी अक्षांश के मध्य होगा।
जेम्स टाॅड द्वारा रचित ‘ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया’ का प्रकाशन कब हुआ -
सही उत्तर: 1839 ई.
व्याख्या (Explanation)
कर्नल जेम्स टॉड ने 2 पुस्तके लिखी- 1. एनल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान -यह पुस्तक दो भाग में प्रकाशित हुई थी। इस पुस्तक का प्रथम भाग 1829 में प्रकाशित हुआ था प्रथम भाग में मेवाड़ का इतिहास और सामन्ती व्यवस्था के बारे में लिखा गया है। तथा दूसरा भाग 1832 ई. में प्रकाशित हुआ था। 2. ट्रेवल्स इन वेस्टर्न इण्डिया (पश्चिमी भारत की यात्रा)- यह पुस्तक कर्नल जेम्स टॉड की मृत्यु के बाद सन् 1839 में प्रकाशित हुई थी।