राजस्थान का पश्चिमतम जिला कौनसा है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।
राजस्थान का पश्चिमतम जिला कौनसा है -
सही उत्तर: जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है।
राजस्थान के दक्षिणतम और उत्तरी छोर के मध्य अक्षांशीय विस्तार है -
सही उत्तर: 7°9′
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23° 3' से 30° 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7° 9') तथा 69° 30' से 78° 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8° 47') के मध्य स्थित है।
राज्य में सूर्योदय एवं सूर्यास्त सबसे पहले कहां होता है -
सही उत्तर: धौलपुर
व्याख्या (Explanation)
राज्स्थान में सबसे पुर्व में सिलाना गाँव(राजाखेड़ा, धौलपुर) है और पश्चिम में कटरा(फतेहगढ़,सम, जैसलमेर) है। इसलिए राज्स्थान में सबसे पहले सूर्य उदय धौलपुर जिले के सिलाना गाॅंव में होता है। राजस्थान में सबसे बाद में सूर्यउदय जैसलमेर जिले के कटरा गाॅंव में होता है और यही पर सबसे बाद में सूर्यस्त होता है।
23¹/²° उत्तरी अक्षांश रेखा कहलाती है -
सही उत्तर: कर्क रेखा
व्याख्या (Explanation)
कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा से 23°1/2 उत्तर की ओर स्थित है कर्क रेखा एशिया, अफ्रीका तथा मध्य अमेरिका से होकर गुजरती है।
अक्षांश रेखाएं कितनी होती हैं -
सही उत्तर: 179
व्याख्या (Explanation)
अक्षांश रेखाएँ काल्पनिक रेखाएँ है, इनकी संख्या अनन्त है। एक अंश (डिग्री) के अंतराल पर कल्पित किये जाने पर अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या = 90 + 90 + 1 = 181 और यदि दोनों ध्रुवों को रेखा न माना जाय क्योंकि ये बिंदु हैं, तो 179 बतायी जाती है। 1° के अन्तराल पर खींचे जाने पर किन्हीं दो क्रमागत अक्षांश रेखाओं के बीच की लम्बाई 111 किलोमीटर होती है ।
देशान्तर रेखाएं होती हैं -
सही उत्तर: 360
व्याख्या (Explanation)
देशांतर रेखाएं, पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली 360 काल्पनिक रेखाएं हैं।
राजस्थान की आकृति है -
सही उत्तर: विषम कोणीय चतुर्भुज
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान की आकृति सबसे पहले विषम चतुष्कोणीय आकृति, विद्वान टी. एच. हेण्डले ने बतायी।
निम्न में से कौन सा युग्म सही है - राजस्थान की स्थिति कुल भौगोलिक क्षेत्र वर्ग किमी में
सही उत्तर: 23º3′ - 30º12′ N और 69º30′ - 78º17′ E 342239.74
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश(N) (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (E) (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है।
‘राजस्थान दिवस’ किस दिन मनाया जाता है -
सही उत्तर: 30 मार्च को
व्याख्या (Explanation)
30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।
निम्न में से राज्य के किस शहर पर सूर्य की किरणें सबसे कम तिरछी पड़ती हैं -
सही उत्तर: डूंगरपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में कर्क रेखा बाॅंसवाडा जिले के कुशलगढ़ तहसील से होकर गुजरती है। अतः बांसवाडा जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है। जबकी श्री गंगानगर जिला कर्क रेखा से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है अतः श्री गंगानगर जिले में सूर्य की किरणे सर्वाधिक तिरछी पडती है। डूंगरपुर भी कर्क रेेखाके नजदीक है इसलिए डूंगरपुर में भी सूर्य की किरणे सर्वाधिक सीधी पड़ती है।