ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान ........ में स्थिति है -
सही उत्तर: पुर्वी गोलार्द्ध
व्याख्या (Explanation)
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान ........ में स्थिति है -
सही उत्तर: पुर्वी गोलार्द्ध
व्याख्या (Explanation)
ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है।
निम्न में से राजस्थान के संदर्भ में सही कथन है - अ. राजस्थान 1 नवम्बर 2001 को देश का सबसे बड़ा राज्य बना। ब. राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी. है, जो देश का 10.14 प्रतिशत है। स. 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी।
सही उत्तर: केवल स सही है
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। 2011 में राजस्थान की कुल जनसंख्या 68,548,437 थी जो की देश की जनसंख्या का 5.67 प्रतिशत है।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये। a) राजस्थान की अक्षांशीय सीमा 23०3’ दक्षिण से 30०12’ उत्तर है। b) राजस्थान की देशांतरीय सीमा 69०30’ पश्चिम से 78०17’ पूर्व है। c) राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। d) राजस्थान का आकार अनियमित समचतुर्भुजवत या समचतुर्भुज जैसा दिखता है। ऊपर दिया गया कौन सा/से कथन सही है/हैं -
सही उत्तर: केवल c और d
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23०3' से 30०12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है।
निम्न में से कौन सी रेखा, राजस्थान के दक्षिणी भाग से गुजरती है -
सही उत्तर: कर्क रेखा
व्याख्या (Explanation)
23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है।
राजस्थान की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई है -
सही उत्तर: 826 किमी.
व्याख्या (Explanation)
उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 826 कि. मी. व विस्तार उत्तर में कोणा गाँव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक है।
निम्नलिखित में से कौन सी तहसील राजस्थान के दक्षिणतम भाग में स्थित है -
सही उत्तर: कुशलगढ़
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान के दक्षिणतम भाग में बोरकुण्ड गाँव(कुशलगढ़ तहसील, बांसवाड़ा) है।
1800 ईस्वी में किस विद्वान ने प्रथम बार वर्तमान राजस्थान क्षेत्र के लिए राजपूताना नाम का उपयोग किया -
सही उत्तर: जार्ज थॉमस
व्याख्या (Explanation)
सन् 1800 ई.में आरलैण्ड के निवासी जार्ज थामस ने राजस्थान के इस भाग के लिए ‘राजपुताना’ की संज्ञा दी। इस बात का उल्लेख विलियम फ्रेंकलिन की पुस्तक “Military Memoirs Of Mr. George Thomas” में आता है।
....... को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लम्बवत् चमकता है -
सही उत्तर: 21 जून
व्याख्या (Explanation)
21 जून उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है। सूर्य उत्तरी गोलार्ध में कर्क रेखा पर 21 जून को लंबवत चमकता है।
कर्क रेखा की राजस्थान में लम्बाई है -
सही उत्तर: लगभग 26 किमी.
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में कर्क रेखा की लम्बाई लगभग 26 किमी. है।
पृथ्वी पर दिन-रात की प्रक्रिया होती है -
सही उत्तर: परिभ्रमण गति के कारण
व्याख्या (Explanation)
पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन (परिभ्रमण) करने के कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी के घूर्णन करने पर, पृथ्वी का जो भाग सूर्य के सामने होता है वहाँ दिन होता है और जो भाग सूर्य की विपरीत दिशा में होता है वहाँ अँधेरा या रात होती है। पृथ्वी की दूसरी गति जो सूर्य के चारों ओर कक्ष में होती है उसे परिक्रमण कहा जाता है। पृथ्वी एक वर्ष या 365¼ दिन में सूर्य का एक चक्कर लगाती है।