⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भौतिक विशेषताएं PYQ in Hindi - पेज 14

इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।

131

कर्क रेखा राजस्थान के किन जिलों में से होकर गुजरती है -

Aझालावाड़ एवं बांसवाड़ा
Bबांसवाड़ा एवं डूंगरपुर
Cउदयपुर एवं डूंगरपुर
Dबांसवाड़ा एवं उदयपुर

सही उत्तर: बांसवाड़ा एवं डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है - 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।

132

राजस्थान देश के किस भाग में स्थित है -

Aदक्षिण-पश्चिम
Bउत्तर-पश्चिम
Cउत्तर-पूर्व
Dदक्षिण-पूर्व

सही उत्तर: उत्तर-पश्चिम

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान राज्य भारत में उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23० 3' से 30० 12' उत्तरी अक्षांश (विस्तार 7० 9') तथा 69० 30' से 78० 17' पूर्वी देशान्तर (विस्तार 8० 47') के मध्य स्थित है। भुमध्य रेखा के सापेक्ष राजस्थान उतरी गोलाद्र्व में स्थित है। ग्रीन वीच रेखा के सापेक्ष राजस्थान पुर्वी गोलाद्र्व में स्थित है।

133

कर्क रेखा राजस्थान राज्य के किस जिले से होकर गुजरती है -

Aअजमेर
Bबांसवाड़ा
Cउदयपुर
Dचित्तौड़गढ़

सही उत्तर: बांसवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

23० 30' उतरी अक्षाश को कर्क रेखा कहते है। कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है - 1. गुजरात 2. राजस्थान 3. मध्यप्रदेश 4. छत्तीसगढ़ 5. झारखण्ड 6. पश्चिम बंगाल 7. त्रिपुरा 8. मिजोरम कर्क रेखा राजस्थान के बांसवाड़ा के मध्य से होकर गुजरती है। डूंगरपूर जिले को स्पर्श(चिखली गांव के नजदीक से) करती है। बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक शहर है।

134

राजस्थान राज्य का क्षेत्रफल लगभग है -

A2.9 लाख वर्ग किमी
B2.4 लाख वर्ग किमी
C3.4 लाख वर्ग किमी
D1.9 लाख वर्ग किमी

सही उत्तर: 3.4 लाख वर्ग किमी

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारे देश का सबसे बड़ा राज्य है। 1 नवम्बर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ और उसी दिन से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य बना। राजस्थान का कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि.मी. है। जो कि देश का 10.41 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान की तुलना की जाये तो - राजस्थान श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना तथा इंग्लैण्ड से दुगुने से भी बड़ा है। जापान की तुलना में राजस्थान कुछ ही छोटा है।

135

राजस्थान में प्रथम आम चुनावों के बाद बनने वाले प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री थे-

Aश्री टीकाराम पालीवाल
Bश्री मोहनलाल सुखाडि़या
Cश्री जयनारायण व्यास
Dश्री हीरालाल शास्त्री

सही उत्तर: श्री टीकाराम पालीवाल

व्याख्या (Explanation)

राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।

136

राजस्थान शब्द का प्राचिनतम प्रयोग किस ग्रन्थ में हुआ है-

Aराजरूपक
Bमुहणोत नैणसी की ख्यात
Cकुवलयमाला
Dउक्त 1 व 2 दोनों में

सही उत्तर: उक्त 1 व 2 दोनों में

व्याख्या (Explanation)

वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।

137

राज्य के प्रथम मुख्य सचिव थे-

Aजमनालाल बजाज
Bरघुनाथ सिंह
Cके. राधाकृष्णन
Dपे्रम चंन्द

सही उत्तर: के. राधाकृष्णन

व्याख्या (Explanation)

श्री के. राधाकृष्णन राजस्थान के प्रथम मुख्य सचिव (13/4/49 से 2/5/50तक) थे।

138

राज्य का एकमात्र स्टाॅक एक्सचेंज कहां स्थित था-

Aबीकानेर
Bअजमेर
Cजयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में जयपुर स्टॉक एक्सचेंज (JSE) था। इसे 1989 में स्थापित किया गया था। यह भारत में सदस्यता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा एक्सचेंज था। हालांकि, मार्च 2015 में सेबी ने इसकी क्लोजर जारी कर दी।

139

राजस्थान का प्रवेश द्वार कहलाता है-

Aभरतपुर
Bजयपुर
Cजोधपुर
Dअलवर

सही उत्तर: भरतपुर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान का प्रवेश द्वार भरतपुर को कहा जाता है।

140

मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाली राजस्थान की प्रथम महिला है-

Aश्रीमती रतनशात्री
Bश्रीमती अरूणा राॅय
Cश्रीमती शारदा भार्गव
Dश्रीमती वीणा सहारण

सही उत्तर: श्रीमती अरूणा राॅय

व्याख्या (Explanation)

सामुदायिक नेतृत्व के लिए साल 2000 में उन्हें मैगसेसे पुरस्कार दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता अरूणा राय का जन्म जून 1946 को तमिलनाडु के चेन्नई में हुआ था। राजस्थान में सोशल वर्क एंड रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया। इस संस्था की स्थापना अरुणा के पति संजित बंकर ने की थी।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams