⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

भौतिक विशेषताएं PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

राजस्थान उच्च न्यायलय की मुख्यपीठ कहां है-

Aजयपुर
Bजोधपुर
Cबीकानेर
Dउदयपुर

सही उत्तर: जोधपुर

व्याख्या (Explanation)

कालांतर में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 49 के तहत नवीन उच्च न्यायालय स्थापित हुआ जिसकी मुख्य पीठ जोधपुर में स्थित की गयी।

152

राजस्थान का निर्माण किस तिथि को हुआ-

A26 जनवरी 1961
B26 जनवरी 1950
C1 नवम्बर 1956
D28 अप्रेल 1949

सही उत्तर: 1 नवम्बर 1956

व्याख्या (Explanation)

राज्य पुनर्गठन आयोग 1955 (सदस्य – फजल अली, हृदयनाथ कुंजरु, के. एम्. पणिक्कर)की सिफारिशों के आधार पर 1 नवम्बर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हो जाने से अजमेर-मेरवाड़ा, आबू तहसील को राजस्थान में मिलाया गया। इस चरण में कुछ भाग इधर-उधर कर भौगोलिक और सामाजिक त्रुटि भी सुधारी गई। इसके तहत मध्यप्रदेश में शामिल हो चुके सुनेल टप्पा क्षेत्र को राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिलाया गया और झालावाड़ जिले का सिरनौज को मध्यप्रदेश को दे दिया गया। राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवम्बर 1956 को आया।

153

राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है-

A21 नवम्बंर
B30 मार्च
C15 अप्रेेल
D26 जनवरी

सही उत्तर: 30 मार्च

व्याख्या (Explanation)

30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

154

आधुनिक राजस्थान के निर्माता माने जाते है-

Aमोहन लाल सुखाडिया
Bजय नारायण व्यास
Cभेरू सिंह शेखावत
Dहरिदेव जोशी

सही उत्तर: मोहन लाल सुखाडिया

व्याख्या (Explanation)

मोहन लाल सुखाड़िया को आधुनिक राजस्थान का निर्माता कहा जाता है। इन्होंने सर्वाधिक समय लगभग 17 वर्ष तक राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कार्य किया। वे 1954 से 1971 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। बाद में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे।

155

राजस्थान का वह शहर जो त्रिकोणात्मक शैली बसा हुआ है-

Aकोटा
Bउदयपुर
Cझालावाड
Dअलवर

सही उत्तर: झालावाड

व्याख्या (Explanation)

झालावाड़ नगर कालीसिंध नदी के तट पर स्थित है। झालावाड़ शहर त्रिकोणात्मक शैली में बसा हुआ है। राजस्थान का यह एकमात्र जिला है जहाँ केवल तिराहे है, चौराहा नहीं है।

156

स्वतंत्रता के समय राजस्थान में कितनी रियासतें एवं ठिकाने थे

A19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश
B20 रियासतें 4 ठिकाने
C20 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर को केन्द्रशासित प्रदेश
D19 रियासतें 3 ठिकाने

सही उत्तर: 19 रियासतें 3 ठिकाने एवं अजमेर मेरवाडा को केन्द्रशासित प्रदेश

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के एकीकरण के समय कुल 19 रियासतें 3 ठिकाने- लावा(जयपुर), कुशलगढ़(बांसवाड़ा) व नीमराना(अलवर) तथा एक चीफशिफ अजमेर-मेरवाड़ा थे।

157

वाल्मिकी ने राजस्थान के भू भाग को क्या नाम दिया था -

Aमरू प्रदेश
Bमरूकान्तार
Cरायथान
Dराजस्थानीयादित्य

सही उत्तर: मरूकान्तार

व्याख्या (Explanation)

वैदिक काल में ऋगवेद में राजस्थान को ‘ब्रह्मवर्त’ तथा रामायण में वाल्मीकि ने राजस्थान प्रदेश को ‘मरुकांतर’ कहा है। राजस्थान शब्द का प्राचीनतम उपयोग ‘राजस्थानियादित्य’ वि संवत 682 में उत्कीर्ण वसंतगढ़ (सिरोही ) के शिलालेख में मिलता है। उसके बाद मुहणोत नैणसी की ख्यात व राजरूपक में राजस्थान शब्द का प्रयोग हुआ है। लेकिन यह शब्द राजपूताना के इस भू-भाग के लिए प्रयोग नहीं हुआ है।

158

स्वतंत्रता के पश्चात विधिवता रूप से हमारे प्रदेश का नाम ‘राजस्थान’ कब किया गया -

A26 जनवरी 1950
B1 नवंम्बर 1956
C13 मार्च 1950
D28 अप्रैल 1949

सही उत्तर: 26 जनवरी 1950

व्याख्या (Explanation)

30 मार्च,1949 को चार बड़ी रियासतों - जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर एवं बीकानेर का राज्य में विलय होने के बाद वृहत राजस्थान का गठन हुआ। तभी से 30 मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 26 जनवरी 1950 को विधिवत् रूप से इस प्रदेश का नाम राजस्थान स्वीकार किया गया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams