भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण कहाॅे किया गया था-
सही उत्तर: पोकरण जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
भारत ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में किया था इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के भौतिक विशेषताएं से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 158 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।
भारत का पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण कहाॅे किया गया था-
सही उत्तर: पोकरण जैसलमेर
व्याख्या (Explanation)
भारत ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण 18 मई 1974 को राजस्थान के पोखरण में किया था इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था।
राजस्थान की प्रथम महिला विधायक थी-
सही उत्तर: श्रीमती यशोदा देवी
व्याख्या (Explanation)
यशोदा देवी राजस्थान के जनजाति जिले बांसवाड़ा से 1953 में हुए उपचुनाव में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बनीं। यशोदा देवी को राजस्थान की पहली महिला विधायक बनने का गौरव भी हासिल है।
राजस्थान के प्रथम राज्यपाल थे-
सही उत्तर: सरदार गुरूमुख निहाल सिंह
व्याख्या (Explanation)
1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन के बाद राजप्रमुख का पद समाप्त कर दिया व राज्यपाल का पद सृजित हुआ। सरदार गुरूमुख निहालसिंह राज्य के पहले राज्यपाल(मुख्यमंत्री श्री मोहनलाल सुखाड़िया) बने।
राजस्थान के प्रथम एवं एकमात्र राजप्रमुख थे-
सही उत्तर: जयपुर महाराजा सवाई मानसिंह
व्याख्या (Explanation)
राज्य के पहले राजप्रमुख जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह एवं प्रथम प्रधानमंत्री(मुख्यमंत्री) श्री हीरालाल शास्त्री बने। 1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।
डांग क्षेत्र में आने वाला भू भाग है-
सही उत्तर: उक्त सभी
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान राज्य के पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी जिले यथा भरतपुर, बारां, बून्दी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा एवं सवाईमाधोपुर अपनी भौगोलिक विषमताओं, बीहड़ वनों एवं दस्युओं के आतंक के कारण डांग क्षेत्र के नाम से जाने जाते हैं।
राज्य की कोनसी विधानसभा निर्धारित कार्यकाल की समाप्ति से पूर्व ही भंग कर दी गई थी-
सही उत्तर: छठी
व्याख्या (Explanation)
छठी विधानसभा (1977-80) भंग हो जाने के फलस्वरूप प्रथम बार राज्य विधानसभा का मध्यावधि चुनाव हुआ। छठी विधानसभा के चुनाव से पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन किया गया तथा इनकी संख्या 184 से बढ़ाकर 200 कर दी गयी। चुनाव में जनता पार्टी ने 199 स्थानों के लिये अपने प्रत्याक्षी खड़े किये जिन्होंने 150 स्थानों पर विजय प्राप्त की। 22 जून 1977 को भैरोसिंह शेखावत ने राज्य में प्रथम गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्य कि प्रथम महिला राज्यपाल नियुक्त की गई-
सही उत्तर: श्रीमती प्रतिभा पाटिल
व्याख्या (Explanation)
8 नवंबर, 2004 को श्रीमती प्रतिभा पाटिल ने राजस्थान के राज्यपाल का पद संभाला और इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाली पहली महिला बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति भी थीं। उनका कार्यकाल 2007 से 2012 तक रहा था।
राजस्थान का नेहरू कहा जाता है-
सही उत्तर: पं ़ जुगल किशोर चतुर्वेदी
व्याख्या (Explanation)
जुगल किशोर चतुर्वेदी को दुसरा जवाहरलाल नेहरू के उपनाम से जाना जाता है।
राजस्थान का लोह पुरूष कहा जाता है-
सही उत्तर: दामोदरलाल व्यास
व्याख्या (Explanation)
दामोदरलाल व्यास का जन्म टोंक जिले के मालपुरा शहर में हुआ था। उन्हें राजस्थान का लौह पुरुष कहा जाता था।
राजस्थान में प्रथम आम चुनाव कब हुए थे-
सही उत्तर: 1952
व्याख्या (Explanation)
1952 में हुए आम चुनावों के बाद प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री श्री टीकाराम पालीवाल बने।