निम्नलिखित में से कौन सा पुरातत्व स्थल राजस्थान के भरतपुर जिले में पाया गया है -
सही उत्तर: अहिल्या बाई का कुआँ
व्याख्या (Explanation)
अहिल्या बाई का कुआँ भरतपुर के गंगर सोली में स्थित है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 367 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।
निम्नलिखित में से कौन सा पुरातत्व स्थल राजस्थान के भरतपुर जिले में पाया गया है -
सही उत्तर: अहिल्या बाई का कुआँ
व्याख्या (Explanation)
अहिल्या बाई का कुआँ भरतपुर के गंगर सोली में स्थित है।
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजस्थान का कौन सा शहर महाकाव्य महाभारत से संबंधित है और सरिस्का टाइगर रिजर्व के निकट है -
सही उत्तर: विराटनगर
व्याख्या (Explanation)
पाण्डुओं ने अपने 1 वर्ष का अज्ञातवास विराटनगर के राजा विराट के यहां व्यतित किया था।
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
कालीबंगा उत्तरी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ______ नदी के किनारे स्थित है।
सही उत्तर: घग्घर (सरस्वती)
व्याख्या (Explanation)
कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
“सिंधु घाटी से अलग एक हड़प्पा महानगर” के रूप में, इसके उत्खननकर्ताओं द्वारा निम्नलिखित में से किसका वर्णन किया गया है -
सही उत्तर: कालीबंगा
व्याख्या (Explanation)
कालीबंगा प्राचीन सरस्वती नदी के बाएं तट पर जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ से लगभग 25 किमी. दक्षिण में स्थित है। वर्तमान में यहाँ घग्घर नदी बहती है। कालीबंगा में पूर्व हड़प्पाकालीन, ‘हड़प्पाकालीन’ तथा ‘उत्तर हड़प्पाकालीन’ सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं।
1998 में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में इनमें से किस स्थल की खुदाई की गई थी -
सही उत्तर: लच्छुरा
व्याख्या (Explanation)
1998 में भीलवाड़ा के लच्छुरा में खुदाई की गई थी।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
प्राचीन उत्खनन स्थल ‘नगर’ राजस्थान के किस जिले में स्थित है -
सही उत्तर: टोंक
व्याख्या (Explanation)
नगर, टोंक की खुदाई पुरातत्त्ववेत्ता कृष्णदेव की देख-रेख में हुयी थी। नगर में के.वी. सौन्दरराजन ने पुनः उत्खनन करवाया था।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
निम्नलिखित में से कौन सा/से मध्यपाषाण स्थल राजस्थान में स्थित है/हैं - A. बागोर B. रत्नापुर C. तिलवारा D. लोटेश्वर
सही उत्तर: A और C
व्याख्या (Explanation)
इस युग के उपकरण उदयपुर के बागोर तथा मारवाड़ के तिलवाड़ा नामक स्थानों पर मिले हैं।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
गणेश्वर सभ्यता का विकास किस नदी के किनारे हुआ -
सही उत्तर: कांतली
व्याख्या (Explanation)
गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला।
स्रोत: Asst. Agriculture Officer - 2018 (Paper-1)
पुरास्थल ‘आहड़’ से प्राप्त प्राचीन अवशेष संबंधित है -
सही उत्तर: ताम्रपाषाण युग से
व्याख्या (Explanation)
उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है।
स्रोत: Police SI 15 September 2021 (Gk)
अग्नि कुण्डों के साक्ष्य मिले -
सही उत्तर: कालीबंगा
व्याख्या (Explanation)
कालीबंगा से ईटों से निर्मित चबुतरे पर सात अग्नि कुण्ड प्राप्त हुए है जिसमें राख एवम् पशुओं की हड्डियां प्राप्त हुई है।
स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)