किस नदी के तट पर गिलूण्ड सभ्यता स्थित है -
सही उत्तर: बनास
व्याख्या (Explanation)
सन् 1957-58 में प्रो. बी.बी. लाल ने गिलूण्ड (राजसमन्द) पुरास्थल का उत्खनन किया। गिलूण्ड कस्बे में बनास नदी के तट पर दो टीलों (स्थानीय भाषा में मोडिया मंगरी) के उत्खनन के फलस्वरूप आहड़ संस्कृति से जुड़ी यह सभ्यता प्रकाश में आई, जिसे बनास संस्कृति के नाम से भी पुकारा जाता है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1