⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान की प्राचीन सभ्यताएँ से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 367 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

निम्नलिखित में से कौन सा (पुरातात्विक स्थल - उत्खननकर्ता) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aआहड़ - एच. डी. सांकलिया
Bओझियाना – के. एन. पुरी
Cबैराठ - डी. आर. साहनी
Dबागौर - वी. एन. मिश्र

सही उत्तर: ओझियाना – के. एन. पुरी

व्याख्या (Explanation)

आहड़ संस्कृति से सम्बन्धित पुरास्थल ओझियाना भीलवाड़ा जिले में स्थित है। इस पुरास्थल का उत्खनन सन् 1999-2000 में किया गया था। ढील नदी के किनारे स्थित रैढ़ में उत्खनन कार्य सर्वप्रथम जयपुर की ओर से बहादुर दयाराम साहनी MACIE, पुरातत्व और ऐतिहासिक अनुसंधान के निदेशक ने 1938 से 1940 तक किया। इसको अंतिम रूप डॉ. केदारनाथ पुरी ने दिया। उत्खनित क्षेत्र का विवरण के.एन. पुरी ने जयपुर शासन के तत्वाधान में ‘एस्केवैशनएट रैढ़’ में प्रकाशित किया।

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

172

सैन्धव सभ्यता के किस स्थल से जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं -

📋 पूछा गया: RSMSSB House Keeper 2022
Aहड़प्पा
Bमोहनजोदड़ो
Cराखीगढी
Dकालीबंगा

सही उत्तर: कालीबंगा

व्याख्या (Explanation)

सिंधु घाटी सभ्यता के कालीबंगा स्थल से जुते हुए खेत के प्रमाण मिले हैं।

📋

स्रोत: RSMSSB House Keeper 2022

173

लूनी घाटी डीडवाना, बूढा पुष्कर के आसपास स्थित एक महत्वपूर्ण स्थल है। यह निम्नलिखित में से किस युग से संबंधित है -

📋 पूछा गया: RSMSSB LSA 2022
Aऊपरी पुरापाषाण युग
Bउत्तर पुराना पाषाण युग
Cमध्य पुरापाषाण युग
Dइनमें से कोई भी नहीं

सही उत्तर: मध्य पुरापाषाण युग

व्याख्या (Explanation)

सन् 1971-76 में डॉ. आल्चिन, ए.एस. गाउडी व के.टी.एम. हेगड़े ने बूढ़ा पुष्कर, अजमेर एवं जैसलमेर में मध्य पाषाणकाल के उपकरणों की खोज की। पश्चिमी राजस्थान में लूनी नदी के किनारे तथा श्रीमती बी. ऑलचिन ने जालौर जिले में बालू के टीलों में पाषाणयुगीन उपकरण खोज निकाले हैं।

📋

स्रोत: RSMSSB LSA 2022

174

बैराट (जयपुर के पास) के पास भीमजी की डूंगरी के तल पर दो ______ शिलालेख बैराट शिलालेख और लघु शिलालेख की खोज की गई है।

📋 पूछा गया: RSMSSB LSA 2022
Aचालुक्य
Bमुगल
Cअशोक
Dराठौर

सही उत्तर: अशोक

व्याख्या (Explanation)

इस स्थल की प्रांरंभिक और सर्वप्रथम खोज का कार्य 1837 ई. में कैप्टन बर्ट द्वारा किया गया। इन्होंने विराटनगर में मौर्य सम्राट अशोक का प्रथम भाब्रू शिलालेख खोज निकाला और यह 1840 ई. से एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल, कलकत्ता संग्रहालय में सुरक्षित है। इसे ‘भाब्रू शिलालेख’ और ‘बैराठ-कलकत्ता शिलालेख’ कहा जाता है।

📋

स्रोत: RSMSSB LSA 2022

175

धुलकोट के टीले से जिस सभ्यता का अभियान हुआ, वह है -

Aओझियाना
Bआहड़
Cईसवाल
Dबालाथल

सही उत्तर: आहड़

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है। दसवीं व ग्याहरवीं शताब्दी में इसे ‘आघाटपुर’ अथवा ‘आघट दुर्ग’ के नाम से जाना जाता था। इसे ‘धूलकोट’ भी कहा जाता है।

176

दयाराम साहनी, नीलरत्न बनर्जी एवं कैलाशनाथ दीक्षित की किस सभ्यता के उत्खनन में मुख्य भूमिका रही -

📋 पूछा गया: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)
Aआहड़
Bबैराठ
Cगिलूण्ड
Dबागोर

सही उत्तर: बैराठ

व्याख्या (Explanation)

प्राचीन मत्स्य जनपद की राजधानी विराटनगर (वर्तमान बैराठ) में ‘बीजक की पहाड़ी’, ‘भीमजी की डूँगरी’ मोती डूंगरी तथा ‘महादेवजी की डूँगरी’ आदि स्थानों पर उत्खनन कार्य दयाराम साहनी द्वारा 1936-37 में तथा पुनः 1962-63 में पुरातत्वविद् नीलरत्न बनर्जी तथा कैलाशनाथ दीक्षित द्वारा किया गया।

📋

स्रोत: JEN 2022: Electrical Diploma (GK)

177

निम्नलिखित युस्‍्मों में से कौनसा युग्म (पुरास्थल - संबंधित जिला) सुमेलित नहीं है -

📋 पूछा गया: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1
Aसुनारी - झुंझुनूं
Bगिलूण्ड - राजसमन्द
Cओझियाना - चित्तोड़गढ़
Dजोधपुरा - जयपुर

सही उत्तर: ओझियाना - चित्तोड़गढ़

व्याख्या (Explanation)

आहड़ संस्कृति से सम्बन्धित पुरास्थल ओझियाना भीलवाड़ा जिले में स्थित है। इस पुरास्थल का उत्खनन सन् 1999-2000 में किया गया था।

📋

स्रोत: Basic Computer Instructor Exam 2022 Paper 1

178

राजस्थान के किस जिले में ओझियाना स्थल स्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aगंगानगर
Bभीलवाड़ा
Cराजसमन्द
Dउदयपुर

सही उत्तर: भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

आहड़ संस्कृति से सम्बन्धित पुरास्थल ओझियाना भीलवाड़ा जिले में स्थित है। इस पुरास्थल का उत्खनन सन् 1999-2000 में किया गया था।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

179

प्राचीनकाल में निम्नलिखित में से किस स्थान को ताम्रवती नगरी के नाम से भी जाना जाता था -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)
Aआहड
Bकालीबंगा
Cखेतड़ी
Dगणेश्वर

सही उत्तर: आहड

व्याख्या (Explanation)

उदयपुर से तीन किलोमीटर दूर 500 मीटर लम्बे धूलकोट के नीचे आहड़ का पुराना कस्बा दवा हुआ है जहाँ से ताम्रयुगीन सभ्यता प्राप्त हुई है। यह सभ्यता बनास नदी पर स्थित है। ताम्र सभ्यता के रूप में प्रसिद्ध यह सभ्यता आयड़/बेड़च नदी के किनारे मौजूद थी। प्राचीन शिलालेखों में आहड़ का पुराना नाम ‘ताम्रवती’ अंकित है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Home Science)

180

गणेश्वर सभ्यता का उत्खनन किसके निर्देशन में हुआ -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aएच. डी. सांकलिया
Bए. एन. घोश
Cवी. एन. मिश्रा
Dआर. सी. अग्रवाल

सही उत्तर: आर. सी. अग्रवाल

व्याख्या (Explanation)

गणेश्वर का टीला, नीम का थाना में कांतली नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। गणेश्वर में रत्नचंद्र अग्रवाल ने 1977 में खुदाई कर इस सभ्यता पर प्रकाश डाला। इस क्षेत्र का विस्तृत उत्खनन कार्य 1978-89 के बीच विजय कुमार ने किया।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams