⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 19

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 19 है।

181

बिथौरा के युद्ध में आऊआ के ठाकुर कुशालसिंह ने 18 सितम्बर, 1857 को जोधपुर राजा तख्तसिंह व कैप्टन हीथकोट को पराजित किया, वर्तमान में ‘बिथौरा’ किस जिले में स्थित है-

Aपाली
Bनागौर
Cजोधपुर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: पाली

व्याख्या (Explanation)

बिथोड़ा का युद्ध (पाली): ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया।

182

राजस्थान में सर्वप्रथम 1857 की क्रान्ति की शुरूआत कब हुई-

A10 मई, 1857 को
B28 मई, 1857 को
C16 मई, 1857 को
D24 मई, 1857 को

सही उत्तर: 28 मई, 1857 को

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रान्ति का प्रारम्भ नसीराबाद में 28 मई 1857 को सैनिक विद्रोह से होता है।

183

भारत छोड़ो आन्दोलन के संचालन हेतु ‘आजाद मोर्चा’ का गठन कहाँ हुआ था -

Aउदयपुर
Bबीकानेर
Cजयपुर
Dजोधपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

‘आजाद मोर्चा’ का गठन ‘बाबा हरिश्चंद्र’ के नेतृत्व में जयपुर प्रजामण्डल में भारत छोड़ो आंदोलन के संचालन के लिए किया गया था।

184

1857 की क्रांति में नसीराबाद छावनी में विद्रोह भड़कने का प्रमुख कारण था-

Aसैनिकों के प्रति दुर्व्यवहार
Bअजमेर स्थित 15 वीं बंगालनेटिव इन्फेन्ट्री को नसीराबाद भेजना एवं सैनिक तैयारियाँ करना
Cउच्च पदों पर अंग्रेजों अधिकारियों की नियुक्ति
Dमेरठ में विद्रोही सैनिकों का नसीराबाद आगाज

सही उत्तर: अजमेर स्थित 15 वीं बंगालनेटिव इन्फेन्ट्री को नसीराबाद भेजना एवं सैनिक तैयारियाँ करना

व्याख्या (Explanation)

ए.जी.जी. ने 15वीं बंगाल इन्फेन्ट्री जो अजमेर में थी, उसे अविश्वास के कारण नसीराबाद में भेज दिया था। इस अविश्वास के चलते उनमें असंतोष पनपा। ए.जी.जी. के सामने उस समय अजमेर की सुरक्षा की समस्या सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण थी, क्योंकि अजमेर शहर में भारी मात्रा में गोला बारूद एवं सरकारी खजाना था। यदि यह सब विद्रोहियों के हाथ में पड़ जाता तो उनकी स्थिति अत्यन्त सुदृढ़ हो जाती।

185

निम्न में से कौनसा स्थान 1857 की क्रान्ति का केन्द्र नहीं था-

Aअजमेर
Bनीमच
Cआऊआ
Dजयपुर

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

शासक रामसिंह ने अंग्रेजों की तन-मन-धन से सहायता की, अंग्रेजों ने इन्हें सितार-ए-हिन्द की उपाधि व कोटपूतली की जागीर दी। जयपुर राजस्थान की एकमात्र ऐसी रियासत थी, जिसकी जनता व राजा दोनों ने मिलकर अंग्रेजों का साथ दिया।

186

1857 की क्रांति में अंग्रेज एवं जोधपुर राज्य की संयुक्त सेना को किसने हराया था-

Aठाकुर कुशाल सिंह ने
Bतात्या टोपे ने
Cरावत जोधसिंह ने
Dशहजादा फिरोजशाह ने

सही उत्तर: ठाकुर कुशाल सिंह ने

व्याख्या (Explanation)

जोधपुर की सेना की पराजय की खबर पाकर ए.जी.जी. जॉर्ज लारेन्स स्वयं एक सेना लेकर आउवा पहुँचा। मगर 18 सितम्बर, 1857 को वह विद्रोहियों से परास्त हुआ। इस संघर्ष के दौरान जोधपुर का पोलिटिकल एजेन्ट मोक मेसन क्रांतिकारियों के हाथों मारा गया।

187

1857 के विद्रोह के दौरान निम्न में से किस ठिकानेदार ने तात्या टोपे की सहायता की थी-

Aआउवा के खुशाल सिंह चम्पावत
Bबागोर के शिवदान सिंह
Cसलुम्बर के केसरी सिंह
Dअसिन्द के दुले सिंह

सही उत्तर: सलुम्बर के केसरी सिंह

व्याख्या (Explanation)

1857 के विद्रोह के दौरान सलुम्बर के केसरी सिंह ने तात्या टोपे की सहायता की थी।

188

1857 के विद्रोह के दौरान, मेजर बर्टन और उसके दो पुत्र कहां पर मारे गए थे-

Aनसीराबाद
Bनिमच
Cब्यावर
Dकोटा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया।

189

1857 के विद्रोह के समय आउआ के ठाकुर कुशालसिंह को मेवाड़ के किस स्थान के सामन्त ने अपने यहां शरण दी-

Aकोठारिया
Bभीण्डर
Cबदनोर
Dआसीन्द

सही उत्तर: कोठारिया

व्याख्या (Explanation)

ठाकुर कुशाल सिंह ने मेवाड़ रियासत के ठिकाने कोठारिया के रावत जोधसिंह चौहान के यहाँ शरण ली।

190

1857 की क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?

Aलॉर्ड डलहौजी
Bपैथिक लारेंस
Cमाउंटबेटन
Dलॉर्ड कैनिंग

सही उत्तर: लॉर्ड कैनिंग

व्याख्या (Explanation)

क्रांति के समय गवर्नर जनरल कैनिंग था। तत्कालीन गवर्नर जनरल कैनिंग द्वारा ब्राउनबैंस राइफलों के स्थान पर एनफील्ड राइफलों का प्रयोग शुरू किया। इन राइफलों के कारतूसों में गाय व सुअर की चर्बी लगी होती थी, जिससे भारतीय हिन्दू व मुस्लिम सैनिकों में असंतोष फैल गया।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams