1857 की क्रांति का प्रतीक चिन्ह क्या था?
सही उत्तर: रोटी
व्याख्या (Explanation)
1857 की क्रान्ति का प्रतीक चिन्ह - कमल का फूल व रोटी (चपाती) थी।
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।
1857 की क्रांति का प्रतीक चिन्ह क्या था?
सही उत्तर: रोटी
व्याख्या (Explanation)
1857 की क्रान्ति का प्रतीक चिन्ह - कमल का फूल व रोटी (चपाती) थी।
1857 की क्रांति के समय जोधपुर के राजा थे -
सही उत्तर: तख्त सिंह
व्याख्या (Explanation)
1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा तख्त सिंह जोधपुर के शासक थे।
______ के अनुसार 1857 का विद्रोह पूर्णत देशभक्ति रहित और स्वार्थी सैनिक विद्रोह था -
सही उत्तर: सर जॉन सीले
व्याख्या (Explanation)
सर जॉन रॉबर्ट सीली, केसीएमजी (10 सितंबर 1834 - 13 जनवरी 1895) एक अंग्रेजी उदारवादी इतिहासकार और राजनीतिक निबंधकार थे।
जोधपुर के किस महाराजा ने अंग्रेजों का साथ देते हुए विद्रोहियों से युद्ध किया -
सही उत्तर: महाराजा तख्तसिहं
व्याख्या (Explanation)
1857 के विद्रोह के दौरान महाराजा तख्त सिंह जोधपुर के शासक थे।
“चलो दिल्ली मारो फिरंगी” का नारा किस छावनी के क्रांतिकारियों ने दिया -
सही उत्तर: एरिनपुरा छावनी
व्याख्या (Explanation)
21 अगस्त, 1857 को जोधपुर लीजियन के सैनिकों ने विद्रोह कर आबू में अंग्रेज सैनिकों पर हमला कर दिया। यहाँ से ये एरिनपुरा आ गये, जहाँ इन्होंने छावनी को लूट लिया तथा जोधपुर लीजियन के शेष सैनिकों को अपनी ओर मिलाकर “चलो दिल्ली, मारो फिरंगी” के नारे लगाते हुए दिल्ली की ओर चल पड़े।
बिथौड़ा के युद्व में में खुशहाल सिंह के नेतृत्व में क्रांतिकारियों के सेना ने किस अंग्रेज अफसर की सेना को हराया था -
सही उत्तर: कैप्टेन हीथकोट
व्याख्या (Explanation)
8 सितम्बर 1857 (पाली) क्रांतिकारियों की सेना के सेनापति ठाकुर कुशल सिंह तथा अंग्रेजों की ओर से कैप्टन हीथकोट के बीच इस युद्ध में क्रांतिकारियों की जीत हुई।
राजस्थान में दूसरा स्थान जहां क्रांति की शुरुआत हुई -
सही उत्तर: नीमच
व्याख्या (Explanation)
मोहम्मद अली बेग नामक सैनिक ने कर्नल एबॉट के सामने अंग्रेजो के प्रति वफादारी की प्रतिज्ञा लेने से मना कर दिया। 3 जून, 1857 को नीमच छावनी के भारतीय सैनिकों ने हीरासिंह के नेतृत्व में विद्रोह कर दिया।
1857 के विद्रोह के समय भाग नहीं लेने वाली छावनियां थी -
सही उत्तर: ब्यावर और खेरवाड़ा छावनी
व्याख्या (Explanation)
खैरवाड़ा व ब्यावर सैनिक छावनीयों ने इस सैनिक विद्रोह में भाग नहीं लिया।
1857 की क्रांति के समय राजपूताने के A.G.G. थे -
सही उत्तर: जॉर्ज पेट्रिक लॉरेंस
व्याख्या (Explanation)
1857 ई. की क्रान्ति के समय ए.जी.जी. जॉर्ज पैट्रिक लॉरेन्स था।
राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरुआत हुई थी -
सही उत्तर: 28 मई 1857 नसीराबाद छावनी
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।