⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में 1857 की क्रांति PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में 1857 की क्रांति से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 200 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में कोटा महाराव की सहायता के लिए किस राज्य ने सैनिक सहायता भेजी -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
Aजयपुर
Bजोधपुर
Cउदयपुर
Dकरौली

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। 15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया। जनवरी, 1858 में करौली से सैनिक सहायता मिलने पर महाराव के सैनिकों ने क्रांतिकारियों को गढ़ से खदेड़ दिया।

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2

52

कोटा के किस पॉलिटिकल एजेंट की हत्या 1857 के विद्रोह के दौरान की गई थी -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
Aमेजर प्रिचार्ड
Bमेजर बर्टन
Cजॉर्ज पैट्रिक लारेन्स
Dएजेन्ट मॉरीसन

सही उत्तर: मेजर बर्टन

व्याख्या (Explanation)

15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)

53

लाला जयदयाल और मेहराब खाँ ने कहाँ 1857 ई. के विद्रोह का नेतृत्व किया -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2
Aनसीराबाद
Bकोटा
Cभरतपुर
Dएरिनपुरा

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया। विद्रोही सेना का नेतृत्व रिसालदार मेहराबखाँ और लाला जयदयाल कर रहे थे।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sanskrit L2

54

राजस्थान में 1857 की क्रांति की शुरूआत कहाँ से हुई -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2
Aएरिनपुरा
Bखेरवाड़ा
Cनीमच
Dनसीराबाद

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Hindi L2

55

8 सितम्बर 1857 को बिथोडा स्थान पर ______ ने मारवाड़ की राजकीय सेना को परास्त किया।

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2
Aतांत्या टोपे
Bठा. कुशाल सिंह
Cमेहराब खान और जयदयाल
Dअंग्रेजी सेना

सही उत्तर: ठा. कुशाल सिंह

व्याख्या (Explanation)

ठाकुर कुशालसिंह की सेना ने जोधपुर की राजकीय सेना को 8 सितम्बर, 1857 को बिथोड़ा नामक स्थान पर पराजित किया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Social Studies L2

56

1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के समय कोटा महाराव की सहायता के लिए किस राज्य ने सैनिक सहायता भेजी -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
Aझालावाड़
Bजयपुर
Cबूंदी
Dकरौली

सही उत्तर: करौली

व्याख्या (Explanation)

कोटा में राजकीय सेना तथा आम जनता ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया। 15 अक्टूबर, 1857 को कोटा की सेना ने रेजीडेन्सी को घेरकर मेजर बर्टन और उसके पुत्रों तथा एक डॉक्टर की हत्या कर दी। मेजर बर्टन का सिर कोटा शहर में घुमाया गया तथा महाराव का महल घेर लिया। जनवरी, 1858 में करौली से सैनिक सहायता मिलने पर महाराव के सैनिकों ने क्रांतिकारियों को गढ़ से खदेड़ दिया।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2

57

1857 का विद्रोह राजस्थान में किस स्थान से प्रारम्भ हुआ था -

📋 पूछा गया: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)
Aदेवली
Bएरिनपुरा
Cनसीराबाद
Dनीमच

सही उत्तर: नसीराबाद

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में क्रांति का प्रारम्भ 28 मई, 1857 को नसीराबाद छावनी के 15वीं बंगाल नेटिव इन्फेन्ट्री के सैनिकों द्वारा हुआ। नसीराबाद छावनी के सैनिकों में 28 मई, 1857 को विद्रोह कर छावनी को लूट लिया तथा अंग्रेज अधिकारियों के बंगलों पर आक्रमण किये।

📋

स्रोत: Lecturer (Tech. Edu.) Exam - 2020 (Gen. Studies of State Paper - III)

58

1857 की क्रांति के समय बड़लू का युद्ध किनके बीच हुआ था -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022
Aमारवाड़ एवं आऊवा
Bमारवाड़ एवं आलनियावास
Cमारवाड़ एवं आसोप
Dमारवाड़ एवं कोठारिया

सही उत्तर: मारवाड़ एवं आसोप

व्याख्या (Explanation)

आसोप के जागीरदारों की मारवाड़-मुगल संघर्षकाल, मराठा-पिंडारी संघर्ष काल और 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बड़लू का युद्ध मारवाड़ के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना है। यह युद्ध आसोप (अब राजस्थान में स्थित एक गाँव) और मारवाड़ राज्य के बीच हुआ था।

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Entomology) 2022

59

निम्न में से राजस्थान में 1857 की क्रान्ति के दौरान डूंगरपुर रियासत का शासक कौन था -

📋 पूछा गया: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022
Aराम सिंह
Bविनय सिंह
Cमदन पाल
Dउदय सिंह

सही उत्तर: उदय सिंह

व्याख्या (Explanation)

डूंगरपुर के शासक उदय सिंह द्वितीय ने 1857 के विद्रोह के दौरान अंग्रेजों की मदद की थी।

📋

स्रोत: A.A.R.O. (GK and Botany) 2022

60

निम्नलिखित में देशी रियासतो एव सबंधित पॉलिटिकल एजेन्ट (1857 के विद्रोह के प्रारंभ के समय) का कौनसा युग्म असंगत है - देशी रियासत - पॉलिटिकल एजेन्ट

📋 पूछा गया: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
Aभरतपुर - कैप्टन जे.डी. हॉल
Bजयपुर - कर्नल ईडन
Cमेवाड़ - सी.एल. शॉवर्स
Dमारवाड़ - मैक मेसन

सही उत्तर: भरतपुर - कैप्टन जे.डी. हॉल

व्याख्या (Explanation)

भरतपुर के पॉलिटिकल एजेन्ट मॉरीसन थे लेकिन भरतपुर के शासक जसवंत सिंह नाबालिग थे। इसलिए मॉरीसन को वापस भेज दिया गया। निक्सन ने ही धौलपुर व भरतपुर के पॉलिटिकल एजेन्ट के रूप में कार्य किया।

📋

स्रोत: School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams